Market insight : मिड-कैप स्टॉक्स में वैल्यूएशन अभी भी ज़्यादा हैं। ओवरवैल्यूड स्टॉक्स में और गिरावट का रिस्क है। मिड-कैप सेगमेंट में वैल्यूएशन अपने लॉन्ग-टर्म एवरेज से लगभग एक स्टैंडर्ड डेविएशन ऊपर बने हुए हैं। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि इसमें तुरंत कोई बड़ा करेक्शन होगा, लेकिन यह सीमित मार्जिन ऑफ सेफ्टी का संकेत जरूर है। ये बातें मार्केट आउटलुक पर बात करते हुए क्लाइंट एसोसिएट्स के को-फ़ाउंडर रोहित सरीन ने कही हैं।
