Market outlook:मेटल और फाइनेंशियल के दम पर बाजार में लगा नया हाई, जानिए कल कैसी रह सकती है इसकी चाल

Market outlook: बाजार आज बढ़त के साथ नए रिकॉर्ड स्तर पर खुला। जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ा तेजी बढ़ती गई। सेंसेक्स और निफ्टी ने 65300.35 और 19345.10 का इंट्राडे हाई छू लिया। हालांकि फार्मा और आईटी शेयरों में बिकवाली ने बढ़त को सीमित रखा। आज हुई जोरदार खरीदारी के चलते बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में 3 जुलाई को 1.82 लाख करोड़ रुपये की बढ़त हुई

अपडेटेड Jul 03, 2023 पर 10:48 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
डेली मोमेंटम इंडीकेटर ने भी एक ताजा पॉजिटिव क्रॉसओवर शुरू कर दिया है ये भी एक अच्छा संकेत है। ऐसे में देखें तो प्राइस और मोमेंटम दोनों इंडीकेटर बैंक निफ्टी में और तेजी आने का संकेत दे रहे हैं

Market outlook: बाजार ने अपनी तेजी जारी रखी। इसके चलते जुलाई महीने की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई। इंडेक्स को तेल-गैस और फाइनेंशियल शेयरों से जोरदार सपोर्ट मिला। 3 जुलाई को पहली बार सेंसेक्स ने 65000 को पार करते हुए नई रिकॉर्ड ऊंचाई हासिल की। कारोबार के अंत में, सेंसेक्स 486.49 अंक या 0.75 फीसदी बढ़कर 65205.05 पर और निफ्टी 133.50 अंक या 0.70 फीसदी बढ़कर 19322.50 पर बंद हुआ है। ग्रासिम इंडस्ट्रीज, आईटीसी, बीपीसीएल, रिलायंस इंडस्ट्रीज और बजाज फाइनेंस निफ्टी के टॉप गेनर रहे। वहीं, बजाज ऑटो, पावर ग्रिड कॉर्प, सन फार्मा, सिप्ला और डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज निफ्टी के टॉप लूजर रहे।

बाजार आज बढ़त के साथ नए रिकॉर्ड स्तर पर खुला। जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ा तेजी बढ़ती गई। सेंसेक्स और निफ्टी ने 65300.35 और 19345.10 का इंट्राडे हाई छू लिया। हालांकि फार्मा और आईटी शेयरों में बिकवाली ने बढ़त को सीमित रखा। आज हुई जोरदार खरीदारी के चलते बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में 3 जुलाई को 1.82 लाख करोड़ रुपये की बढ़त हुई। बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप पिछले कारोबारी दिन के 296.48 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 298.30 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

अलग-अलग सेक्टर्स की बात करें तो मेटल, तेल एवं गैस, एफएमसीजी और पीएसयू बैंक 1-3 फीसदी ऊपर बंद हुए हैं, जबकि आईटी और फार्मा इंडेक्स 0.5-1 फीसदी नीचे बंद हुए हैं। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.3 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी ऊपर बंद हुए हैं। निफ्टी बैंक इंडेक्स भी इंट्राडे में 45353.20 की नई ऊंचाई को छूकर 0.92 फीसदी की बढ़त के साथ अंत में 45158.10 के स्तर पर बंद हुआ।


जानिए 4 जुलाई को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान का कहना है कि जून में शानदार जीएसटी संग्रह के कारण बाजार की रिकॉर्ड तोड़ गति जारी रही। पिछले कुछ दिनों में देश के अधिकांश हिस्सों में मॉनसून के पहुंचने से निवेशक खुश हो गए हैं। बाजार में आ रहे जोरदार विदेशी निवेश और मजबूत मौक्रो आंकड़ों से भी बाजार के सेंटीमेंट को बूस्ट मिला है। तकनीकी रूप से देखें तो निफ्टी 19250 से 19335 के बीच मंडरा रहा है। निफ्टी का शॉर्ट टर्म टेक्निकल सेट अप अभी भी पॉजिटिव है। हालांकि अस्थायी ओवरबॉट स्थिति के कारण हमें ऊपरी स्तरों पर कुछ मुनाफावसूली देखने को मिल सकती। ट्रडर्स के लिए 19250-19180 का स्तर काफी अहम है। जबकि 19400-19435 के स्तर पर निफ्टी के लिए रजिस्टेंस दिख रहा है।

शेयरखान के जतिन गेडिया का कहना है कि निफ्टी में लगातार चौथे दिन बढ़त के साथ ओपनिंग देखने को मिली। आज पूरे दिन बढ़त जारी रही और अंत में ये 130 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। दैनिक चार्ट पर हम देख सकते हैं कि पिछले पांच कारोबारी सत्रों में निफ्टी में सीधी तेजी देखने को मिली है। इस अवधि में निफ्टी बिना बड़ी गिरावट के लगभग 675 अंक चढड गया है। ऑवरली मोमेंटम इंडीकेटर ने एक निगेटिव क्रॉसओवर शुरू कर दिया है जो तेजी पर ब्रेक लगने का संकेत है। हालांकि अभी कंसोलीडेशन शुरू होने की भविष्यवाणी करने के लिए और साक्ष्य का इंतजार रहेगा। अगर निफ्टी आज के निचले स्तर (19234) से नीचे जाता है तो फिर इसमें कंसोलीडेशन के पहले संकेत मिलेंगे। जब तक ऐसा नहीं होता तब तक ट्रे़डिंग स्टॉपलॉस के साथ लॉन्ग पोजीशन बनाए रखने की रणनीति काम करेगी। कुल मिलाकर कहें तो तेजी बरकरार है और हम 19500 के स्तर की उम्मीद कर सकते हैं। 19230-19200 पर निफ्टी के लिए सपोर्ट है। जबकि 19380-19400 पर इसके लिए रजिस्टेंस है।

F&O Manual: निफ्टी के लिए नया दिन नया हाई, लेकिन कारोबारी सत्र के आगे बढ़ने के साथ ही ट्रेडर्स हो रहे सतर्क

जहां तक बैंक निफ्टी का सवाल है, इसमें भी खरीदारी का रुझान बरकरार और यह निफ्टी के साथ ही नए ऑलटाइम हाई लगा रहा है। ये तेजी का संकेत है। डेली बोलिंगर बैंड का विस्तार हो रहा है और कीमतें ऊपरी छोर के साथ बढ़ रही हैं। इससे संकेत मिल रहा है कि आगे भी ये तेजी कायम रह सकती है । डेली मोमेंटम इंडीकेटर ने भी एक ताजा पॉजिटिव क्रॉसओवर शुरू कर दिया है ये भी एक अच्छा संकेत है। ऐसे में देखें तो प्राइस और मोमेंटम दोनों इंडीकेटर बैंक निफ्टी में और तेजी आने का संकेत दे रहे हैं। निफ्टी हमें ऊपर की तरफ 45500 के स्तर पर जाता दिख सकता है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।