F&O Manual: निफ्टी के लिए नया दिन नया हाई, लेकिन कारोबारी सत्र के आगे बढ़ने के साथ ही ट्रेडर्स हो रहे सतर्क

F&O Manual:वीकली ऑप्शन डेटा से भी 19300 पर पुट राइटर्स के मजबूत जमावड़े का संकेत मिलता है। हालांकि, कॉल राइटर भी उसी स्तर पर सक्रिय थे, जिससे निफ्टी पर इस स्तर से ऊपर बने रहने का दबाव था। बाजार में लगातार पांच सत्रों से बढ़त देखने को मिल रही है। इसके बाद बाजार ओवर बॉट जोन में दिख रहा है। इसको देखते हुए विश्लेषक और ट्रेडर कुछ सावधानी बरतने का संकेत दे रहे हैं

अपडेटेड Jul 03, 2023 पर 2:22 PM
मारुति सुजुकी इंडिया, बजाज ऑटो और हीरो मोटोकॉर्प जैसे ऑटोमोबाइल शेयरों में अप्रैल के कमजोर बिक्री आंकड़ों के बाद शॉर्ट बिल्डअप देखने को मिला है। शॉर्ट बिल्ड-अप एक मंदी का संकेत है

F&O Manual:अपने तेजी के रुझान को जारी रखते हुए, निफ्टी ने 2023 की दूसरी छमाही की धमाकेदार शुरुआत की है। 3 जुलाई के शुरुआती कारोबार में इसने 19336.10 का नया रिकॉर्ड हाई हासिल किया। हेडलाइन इंडेक्स में आई इस रैली को बैंकिंग शेयरों, खास तौर से एचडीएफसी ट्विन्स में मजबूत बढ़त से सपोर्ट मिला है। विलय के योजना के प्रभावी होने के बाद इस शेयरों में तेजी आई है। हालांकि, जैसे ही निफ्टी ने लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में बढ़त हासिल की निवेशकों ने आंशिक मुनाफावसूली शुरू कर दी जिससे इंडेक्स अपने दिन के हाई से नीचे चला गया। 1.45 बजे के आसपास निफ्टी 129.70 अंक या 0.68 प्रतिशत बढ़कर 19318 के आसपास दिख रहा था। जबकि बैंक निफ्टी 1.11 फीसदी बढ़कर 45242.45 अंक पर कारोबार कर रहा था।

क्या कहते हैं वीकली ऑप्शन आंकड़े

वीकली ऑप्शन डेटा से भी 19300 पर पुट राइटर्स के मजबूत जमावड़े का संकेत मिलता है। हालांकि, कॉल राइटर भी उसी स्तर पर सक्रिय थे, जिससे निफ्टी पर इस स्तर से ऊपर बने रहने का दबाव था।


बाजार में कुछ गिरावट की उम्मीद

बाजार में लगातार पांच सत्रों से बढ़त देखने को मिल रही है। इसके बाद बाजार ओवर बॉट जोन में दिख रहा है। इसको देखते हुए विश्लेषक और ट्रेडर कुछ सावधानी बरतने का संकेत दे रहे हैं। आशिका स्टॉक ब्रोकिंग के तकनीकी और डेरिवेटिव विश्लेषक विराज व्यास को बाजार में कुछ गिरावट की उम्मीद है क्योंकि उन्हें उम्मीद है कि निवेशक कुछ मुनाफा घर ले जाएंगे। व्यास भी निफ्टी के लिए 19000 को एक मजबूत समर्थन स्तर के रूप में देखते हैं, हालांकि उन्हें उम्मीद है कि आने वाले सत्रों में निफ्टी अंततः 19500 पर जाता दिखेगा।

बेंगलुरु स्थित ट्रेडर राजेश श्रीवास्तव का भी मानना है कि आज के सत्र में बढ़त कायम रहने की संभावना नहीं है। उन्हें लगता है कि निफ्टी 19200 तक गिर सकता है। अगर निफ्टी इस स्तर की ओर आता है, तो श्रीवास्तव ने निवेशकों को गिरावट पर खरीदारी करने का सुझाव दिया है।

आज की रैली में बैंकिंग स्टॉक ने जोरदार भागीदारी। इससे न केवल निफ्टी में तेजी आई बल्कि बैंक निफ्टी को भी 45000 अंक के पार जाने में मदद मिली। हालांकि, बैंक निफ्टी को लेकर कारोबारी ज्यादा सतर्क हैं। विराज व्यास का मानना है कि बैंक निफ्टी में अब मुनाफावसूली की ज्यादा संभावना है, क्योंकि इसकी अधिकांश बढ़त एचडीएफसी ट्विन्स के कारण हुई है। बैंक निफ्टी की आज की तेजी में सभी बैंकों की व्यापक हिस्सेदारी नहीं है।

SGX निफ्टी के सारे सौदे अब सिंगापुर से GIFT CITY में ट्रांसफर, क्या भारतीय कर पायेंगे निवेश

विराज व्यास का कहना कि कई निवेशक जिनके पास एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक दोनों के शेयर हैं, वे इनके विलय के पूरा होने पर अपनी कुछ हिस्सेदारी बेच सकते हैं। इसके चलते एचडीएफसी बैंक और बैंक निफ्टी में मुनाफावसूली हो सकती है। राजेश श्रीवास्तव ने भी इस बात का समर्थन किया है। उन्हें बैंक निफ्टी में 44800 अंक तक गिरावट की उम्मीद है।

एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स में लॉन्ग बिल्डअप

अलग-अलग शेयरों पर नजर डालें तो एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स के प्रबंधन में बदलाव के बाद लॉन्ग बिल्डअप देखा। इसके अलावा ज़ी एंटरटेनमेंट, गुजरात गैस, सेल और आईडीएफसी में भी लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला। लॉन्ग बिल्ड-अप एक तेजी का संकेत है। ये तब होता है जब ओपन इंटरेस्ट और वॉल्यूम शेयर की कीमत में बढ़त के साथ बढ़ता है। एनएमडीसी और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक जैसे शेयरों में भी मजबूती रही। इन काउंटरों में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली।

मारुति सुजुकी में शॉर्ट बिल्डअप

दूसरी ओर मारुति सुजुकी इंडिया, बजाज ऑटो और हीरो मोटोकॉर्प जैसे ऑटोमोबाइल शेयरों में अप्रैल के कमजोर बिक्री आंकड़ों के बाद शॉर्ट बिल्डअप देखने को मिला है। शॉर्ट बिल्ड-अप एक मंदी का संकेत है जो हाई ओपन इंटरेस्ट और वॉल्यूम के साथ स्टॉक की कीमत गिरने पर होता है।

Bank Nifty,F&O Manual,Nifty

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।