Stock Market :4 सितंबर को भारतीय इक्विटी इंडेक्स निफ्टी 25,200 के आसपास ही रहा और अंत में इसके नीचे बंद हुआ। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 202.80 अंक या 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 82,352.64 पर बंद हआ। वहीं, निफ्टी 81.10 अंक या 0.32 फीसदी की गिरावट के साथ 25,198.70 पर बंद हुआ। आज लगभग 1852 शेयरों में तेजी आई, 1935 शेयरों में गिरावट आई और 90 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। एशियन पेंट्स, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, एचयूएल, अपोलो हॉस्पिटल्स और सन फार्मा निफ्टी पर सबसे ज्यादा लाभ कमाने वाले शेयरों में शामिल रहे। जबकि विप्रो, कोल इंडिया, ओएनजीसी, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और एमएंडएम में सबसे ज्यादा गिरावट आई।