Market outlook : निफ्टी ने बनाया 21800 का नया शिखर, जानिए 29 दिसंबर को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

बाजार आज रिकॉर्ड हाई पर खुला और दिन चढ़ने के साथ बढ़त बढ़ती गई। हालांकि, वोलैटिलिटी के बीच, बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 इंडेक्स ने 72,484.34 और 21,801.45 के नए रिकॉर्ड हाई को छुआ। वहीं, बैंक निफ्टी इंडेक्स ने भी 48,636.45 की नई रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ

अपडेटेड Dec 28, 2023 पर 8:59 PM
कोल इंडिया, एनटीपीसी, एमएंडएम, डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज और हीरो मोटोकॉर्प आज निफ्टी के टॉप गेनर रहे

Stock market : कैलेंडर ईयर 2023 की अंतिम एक्सपायरी के दिन बुल्स ने बाजार पर अपनी पकड़ और मजबूत कर ली। 28 दिसंबर को बेंचमार्क इंडेक्स नया रिकॉर्ड हाई बनाते दिखे। सभी सेक्टरों में हुई खरीदारी और अच्छे ग्लोबल संकेतों के बीच आज लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। कारोबार के अंत में, सेंसेक्स 371.95 अंक या 0.52 फीसदी की तेजी लेकर 72,410.38 पर और निफ्टी 123.90 अंक या फीसदी की बढ़त के साथ 21,778.70 पर बंद हुआ।

बाजार आज रिकॉर्ड हाई पर खुला और दिन चढ़ने के साथ बढ़त बढ़ती गई। हालांकि, वोलैटिलिटी के बीच, बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 इंडेक्स ने 72,484.34 और 21,801.45 के नए रिकॉर्ड हाई को छुआ। वहीं, बैंक निफ्टी इंडेक्स ने भी 48,636.45 की नई रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ।

स्टॉक्स और सेक्टर


कोल इंडिया, एनटीपीसी, एमएंडएम, डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज और हीरो मोटोकॉर्प आज निफ्टी के टॉप गेनर रहे। जबकि अदानी एंटरप्राइजेज, आयशर मोटर्स, एलटीआईमाइंडट्री, एलएंडटी और अदानी पोर्ट्स निफ्टी के टॉप लूजर रहे। आईटी को छोड़कर, दूसरे सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। एफएमसीजी, रियल्टी, तेल एवं गैस, बिजली और मेटल इंडेक्स में 1-2 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.66 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.2 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुए।

29 दिसंबर को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि कैलेंडर वर्ष की आखिरी एक्सपायरी के दिन बाजार एक दायरे में ही कारोबार करता दिखा। निफ्टी 50 इंडेक्स 123.95 अंक बढ़कर 21,778.70 पर बंद हुआ। आज डेली चार्ट पर एक और बुलिश कैंडलिस्टिंग का गठन देखने को मिला। लेकिन यह भी ध्यान रखने की जरूरत है कि इंडेक्स ओवरबॉट जोन में जाने के कगार पर है। ऐसे में अब करेक्शन की संभावना बन रही हालांकि यह कहना जल्दबाजी होगी।

आज मेटल शेयरों में रही जोरदार तेजी, जानिए कहां से मिल रहा सपोर्ट

एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे का कहना है कि इंडेक्स के नए ऑलटाइम हाई पर पहुंचने के साथ ही निफ्टी में मजबूती बनी रही। 21700 की स्ट्राइक पर मजबूत पुट राइटिंग से तेजी को बल मिला जिससे निफ्टी 21800 की ओर बढ़ गया। निफ्टी के लिए 21700 पर शॉर्ट टर्म सपोर्ट दिख रहा है। ये तेजी की भावना कायम रहने का संकेत है। अगर निफ्टी 21800 से ऊपर जाकर मजबूती दिखाता है तो फिर इसमें 22000 का स्तर देखने को मिल सकता है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।