Stock market : कैलेंडर ईयर 2023 की अंतिम एक्सपायरी के दिन बुल्स ने बाजार पर अपनी पकड़ और मजबूत कर ली। 28 दिसंबर को बेंचमार्क इंडेक्स नया रिकॉर्ड हाई बनाते दिखे। सभी सेक्टरों में हुई खरीदारी और अच्छे ग्लोबल संकेतों के बीच आज लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। कारोबार के अंत में, सेंसेक्स 371.95 अंक या 0.52 फीसदी की तेजी लेकर 72,410.38 पर और निफ्टी 123.90 अंक या फीसदी की बढ़त के साथ 21,778.70 पर बंद हुआ।
