Get App

Market outlook : निफ्टी ने लगाया नया हाई, जानिए 4 दिसंबर को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Stock market : एनटीपीसी, आईटीसी, एलएंडटी, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज और एक्सिस बैंक निफ्टी के टॉप गेनरों में रहे हैं। जबकि हीरो मोटोकॉर्प, एचडीएफसी लाइफ, विप्रो, एमएंडएम और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस निफ्टी के टॉप लूजर रहे हैं। ऑटो को छोड़कर दूसरे सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए हैं। कैपिटल गुड्स, एफएमसीजी, मेटल, पावर और रियल्टी 1-1.5 फीसदी की बढ़त के साथ हरे रंग में बंद हुए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 01, 2023 पर 8:52 PM
Market outlook : निफ्टी ने लगाया नया हाई, जानिए 4 दिसंबर को कैसी रह सकती है बाजार की चाल
Market news: मेहता इक्विटीज के प्रशांत तापसे का कहना है कि एफआईआई की तरफ से नए सिरे हो रही खरीदारी और यूरोपीय बाजार के सकारात्मक संकेतों के कारण बाजार में जोरदार खरीदारी आई

Stock market : भारतीय इक्विटी बाजार ने दिसंबर और नई सीरीज की शुरुआत मजबूती के साथ की है। निफ्टी 50 इंडेक्स 1 दिसंबर को एक नए ऑलटाइम हाई लेवल पर पहुंच गया है। निवेशकों ने उम्मीद से बेहतर जीडीपी डेटा का स्वागत किया है। ऑटो को छोड़कर सभी क्षेत्रों में खरीदारी करके निवेशकों ने अपनी खुशी जताई है। कारोबार अंत में सेंसेक्स 492.75 अंक या 0.74 फीसदी की तेजी लेकर 67,481.19 पर और निफ्टी 134.70 अंक या 0.67 फीसदी बढ़ कर 20267.90 पर बंद हुआ है।

आज बेंचमार्क इंडेक्सों में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में तेजी का सिलसिला जारी रहा। आज ये मजबूती के साथ खुले थे। निफ्टी ने 15 सितंबर, 2023 का 20,222.45 का अपना पिछला ऑलटाइम हाई पार कर लिया। साप्ताहिक आधार पर देखें तो बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 इंडेक्सों में 2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

सरकार द्वारा 30 नवंबर को जारी आंकड़ों के मुताबिक जुलाई-सितंबर में भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर सभी अनुमानों को पीछे छोड़ते हुए 7.6 फीसदी रही है।

एनटीपीसी, आईटीसी, एलएंडटी, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज और एक्सिस बैंक निफ्टी के टॉप गेनरों में रहे हैं। जबकि हीरो मोटोकॉर्प, एचडीएफसी लाइफ, विप्रो, एमएंडएम और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस निफ्टी के टॉप लूजर रहे हैं। ऑटो को छोड़कर दूसरे सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए हैं। कैपिटल गुड्स, एफएमसीजी, मेटल, पावर और रियल्टी 1-1.5 फीसदी की बढ़त के साथ हरे रंग में बंद हुए हैं। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 1 फीसदी बढ़कर बंद हुआ है, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी बढ़ा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें