Stock market : दिवाली के शुभ मौके पर बाजार की आगे चाल पर बात करते हुए आनंद राठी ग्रुप के चेयरमैन आनंद राठी ने कहा कि ये देश के लिए अच्छा समय है, आने वाली कई दिपावलियां शानदार रहेंगी। आने वाले काई सालों तक बाजार अच्छा रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि पिछला संवत काफी मुश्किलों भरा रहा लेकिन हमें ये ध्यान में रखना होगा कि इसके पिछले साल बाजार में 25 फीसदी की ग्रोथ आई थी। ऐसे हमें ये बात ध्यान रखना चाहिए की अगर किसी एक साल में काफी ज्यादा तेजी आती है तो हो सकता है कि उसके दूसरे साल बाजार में उतनी तेजी न आए। ये स्वाभाविक बात है।
