Stock markets : 26 अगस्त को भारतीय शेयर बाजार कमजोर रुख के साथ बंद हुए। निफ्टी 24,700 के आसपास बंद हुआ। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 849.37 अंक या 1.04 फीसदी की गिरावट के साथ 80,786.54 पर और निफ्टी 255.70 अंक या 1.02 फीसदी की गिरावट के साथ 24,712.05 पर बंद हुआ। लगभग 1167 शेयरों में तेजी, 2751 शेयरों में गिरावट और 125 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी के सबसे ज़्यादा गिरावट वाले शेयरों में श्रीराम फाइनेंस, सन फार्मा, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस और ट्रेंट के शेयर शामिल रहे। जबकि बढ़त वाले शेयरों में आयशर मोटर्स, एचयूएल, मारुति सुजुकी, नेस्ले इंडिया और आईटीसी शामिल रहे।
