Market Outlook : गुरुवार को एक उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली बदलाव देखने को मिला। रियल्टी हेल्थकेयर और चुनिंदा ऑटो शेयरों में हुई बढ़त को फाइनेंशियल,IT और FMCG सेक्टर के शेयरों में आई गिरावट ने बेअसर कर दिया। कारोबारी सत्र के अंत में Sensex 135.03 अंक या 0.18 प्रतिशत गिरकर 75,183.36 पर और Nifty महज़ 4.30 अंक या 0.02 प्रतिशत फिसलकर 23,654.70 पर बंद हुआ। मार्केट ब्रेथ पूरी तरह से पॉजिटिव रहा,जहां 1,688 शेयरों में गिरावट के मुकाबले 2,307 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। सेक्टरों में रियल्टी शेयरों ने सबसे ज्यादा बढ़त हासिल की,जबकि IT और FMCG इंडेक्स पीछे रहे।
