Market Outlook : बढ़त के साथ बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी, जानिए 26 मई को कैसी रह सकती है इनकी चाल
Market Outlook : सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए हैं। तेल और गैस, मीडिया,ऑटो, बैंक,एनर्जी और रियल्टी इंडेक्स में 1 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.8 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स में 1 फीसदी की बढ़त हुई है
Market cues : LKP सिक्योरिटीज में टेक्निकल एनालिस्ट वत्सल भुवा का कहना है कि बैंक निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाते हुए'कंजेशन ब्रेकआउट'दिखाया है। यह इस इंडेक्स में बढ़ती खरीदारी का संकेत है
Market Outlook : 25 मई को भारतीय इक्विटी इंडेक्स मज़बूत बढ़त के साथ बंद हुए हैं। US-ईरान डील की उम्मीदों और पॉज़िटिव ग्लोबल संकेतों के चलते Nifty 24,000 के ऊपर रहा। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 1073.61 अंक या 1.42 प्रतिशत बढ़कर 76,488.96 पर और निफ्टी 312.40 अंक या 1.32 प्रतिशत बढ़कर 24,031.70 पर बंद हुआ। निफ्टी पर सबसे ज़्यादा बढ़त हासिल करने वालों में आयशर मोटर्स,एलएंडटी,बजाज फाइनेंस,अदानी एंटरप्राइजेज और एचडीएफसी बैंक शामिल रहे। जबकि नुकसान उठाने वालों में मैक्स हेल्थकेयर,ओएनजीसी,हिंडाल्को,टीसीएस और बजाज ऑटो शामिल रहे।
सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए हैं। तेल और गैस, मीडिया,ऑटो, बैंक,एनर्जी और रियल्टी इंडेक्स में 1 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.8 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स में 1 फीसदी की बढ़त हुई है।
Nifty आज अपने अब तक के दायरों को तोड़ते हुए 24000 ऊपर चला गया। यह मार्केट के शॉर्ट टर्म सेंटीमेंट में सुधार का संकेत है। हालांकि इंडेक्स ने अब तक 24036.80 का इंट्राडे हाई छुआ है,लेकिन इसके लिए 24000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर बने रहना अहम होगा।
बाजार जानकारों का कहना है कि Nifty के लिए 24,000 का स्तर एक अहम रेजिस्टेंस बना हुआ है। यह 52-दिनों के एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (DEMA) के साथ मेल खाता है। तेजी के इस दौर को जारी रखने के लिए,इस दायरे से ऊपर बने रहना बेहद जरूरी होगा।
बाजार की आगे की चाल पर एक्सपर्ट्स की राय
Angel One के इक्विटी टेक्निकल और डेरिवेटिव एनालिस्ट राजेश भोसले का कहना है कि Nifty अभी 24,000 के लेवल के आस-पास संघर्ष कर रहा है,जो 50 DEMA और एक बेयरिश गैप जोन से भी मेल खाता है। जैसे-जैसे हम मंथली एक्सपायरी के करीब पहुंच रहे हैं, इन स्ट्राइक्स के आस-पास ऑप्शंस के बड़े जमाव को देखते हुए,ऐसे साइकोलॉजिकल लेवल सपोर्ट और रेजिस्टेंस के तौर पर अहम भूमिका निभाते दिखेंगे।
हालांकि, Nifty इंडेक्स ने 23,850–23,900 के जोन को पार कर लिया है,जो पिछले कुछ हफ्तों से रेजिस्टेंस का काम कर रहा था। यह एक संभावित रेंज ब्रेकआउट का संकेत है। इससे यह संकेत मिलता है कि इंडेक्स शॉर्ट टर्म में 24,000 का स्तर फिर से हासिल कर सकता है और संभवतः 24,500–24,600 के दायरे की ओर अपनी बढ़त जारी रख सकता है। दूसरी ओर 23,800-23,900 का पिछला रेजिस्टेंस जोन अब तत्काल सपोर्ट के तौर पर काम कर सकता है।
SBI सिक्योरिटीज में टेक्निकल और डेरिवेटिव्स रिसर्च के हेड सुदीप शाह के मुताबिक 23,850-23,870 का जोन Nifty के लिए एक अहम सपोर्ट का काम करेगा, जबकि रेजिस्टेंस 24,100-24,120 की रेंज में है। अगर इंडेक्स 24,120 के ऊपर मजबूती दिखाता है तो इसमें 24,320 की ओर रैली का विस्तार देखने को मिल सकता है। हालांकि,अगर Nifty 23,850 के नीचे गिरता है तो अगला सपोर्ट जोन 23,600 और 23,500 के बीच है।
LKP सिक्योरिटीज में सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे का कहना है कि 20EMA के नीचे कई दिन बिताने के बाद निफ्टी ने 20EMA और 50EMA दोनों को फिर से हासिल कर लिया है जो बाजार के सेंटिमेंट में लगातार रिकवरी का एक मजबूत संकेत है। RSI में बुलिश क्रॉसओवर बाजार में पॉजिटिव मोमेंटम को और भी ज्यादा सपोर्ट कर रहा है। शॉर्ट टर्म में ट्रेंड के मजबूत बने रहने की संभावना है,जिसमें 24,200 और उससे भी ऊपर जाने की संभावना है। निफ्टी के लिए निचले स्तर पर सपोर्ट 23,800 पर है जो हाल के दिनों में एक रेजिस्टेंस लेवल के तौर पर काम कर रहा था।
बैंक निफ्टी व्यू
सुदीप शाह का कहना है कि बैंकिंग बेंचमार्क इंडेक्स,बैंक निफ्टी पिछले कुछ सत्रों से फ्रंटलाइन इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। सोमवार को इसने अपनी बढ़त को आगे बढ़ाया। इसने आज 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी दिखाई और डेली चार्ट पर एक मज़बूत बुलिश कैंडल बनाई। खास बात यह है कि इंडेक्स अपने 50 डे EMA के ऊपर भी बंद हुआ है,जो इसकी बढ़ती गति का संकेत है।
आगे चलकर,इंडेक्स के अपने पॉज़िटिव रुझान को बनाए रख सकता है। शॉर्ट टर्म में इसमें 55800 का लेवल देखने को मिल सकता है,जिसके बाद 56300 का स्तर भी मुमकिन है। नीचे की ओर 54900–54800 का जोन एक अहम सपोर्ट लेवल के तौर पर काम कर सकता है।
LKP सिक्योरिटीज में टेक्निकल एनालिस्ट वत्सल भुवा का कहना है कि बैंक निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाते हुए'कंजेशन ब्रेकआउट'दिखाया है। यह इस इंडेक्स में बढ़ती खरीदारी का संकेत है। इंडेक्स अपने 50-डे SMA से ऊपर बना हुआ है,जबकि आवरली चार्ट पर यह सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर ट्रेड कर रहा है,जो इसकी बढ़ती गति को दिखाता है। RSI भी ऊपर की ओर बढ़ रहा है और 50 के निशान से ऊपर ट्रेड कर रहा है,जो मौजूदा रिकवरी में पॉजिटिव मोमेंटम का संकेत है।
कुल मिलाकर,इसका टेक्निकल सेटअप रिकवरी रैली के जारी रहने का संकेत दे रहा है, जिसमें 54500 पर सपोर्ट और 55800 तथा 56200 के स्तरों पर रेजिस्टेंस नजर आ रहा है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।