Stocks In news: अपोलो माइक्रो सिस्टम्स,आइडियाफोर्ज और प्रीमियर एक्सप्लोसिव में आज जोरदार तेजी है। CNBC-आवाज़ को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक अपोलो माइक्रो सिस्टम्स जल्द ही आइडियाफोर्ज या प्रीमियर एक्सप्लोसिव में बड़ी शॉपिंग कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक अपोलो माइक्रो सिस्टम्स की पहली प्राथमिकता प्रीमियर एक्सप्लोसिव है। कंपनी प्रीमियर एक्सप्लोसिव में पहले प्रोमोटर हिस्सेदारी खरीदेगी फिर ओपन ऑफर लाएगी। अभी प्रीमियर के प्रोमोटर के पास 41.33 फीसदी हिस्सेदारी है। मौजूदा वैल्युएशन पर ये डील संभव है। अपोलो माइक्रो सिस्टम्स इस अधिग्रहण की फंडिंग के लिए रकम जुटाएगी। CNBC-आवाज़ ने तीनों कंपनियों से ई-मेल से संपर्क किया है। प्रीमियर एक्सप्लोसिव के जवाब का इंतजार है।
अपोलो माइक्रो सिस्टम्स का जवाब
इस मामले में किए गए सवाल के जवाब में अपोलो माइक्रो सिस्टम्स ने कहा है कि वह Ideaforge को खरीदने की दौड़ में नहीं है। उसका अपने कोर बिजनेस और स्ट्रैटेजिक प्राथमिकताओं पर फोकस है। इस पर किसी भी तरह के डेलवपमेंट की जानकारी दी जाएगी।
वहीं, इस पर Ideaforge का कहना है कि यह जानकारी गलत है। इस पर कोई डेलवपमेंट होगा तो जानकारी दी जाएगी।
हाल में अपोलो माइक्रो ने IDL एक्सप्लोसिव को खरीदा है। IDL एक्सप्लोसिव, हिंदुजा ग्रुप की कंपनी है जो कमर्शियल एक्सप्लोसिव में काम करती है। प्रीमियर एक्सप्लोसिव भी इंडस्ट्रियल एक्सप्लोसिव डेटोनेटर बनाती है। इसी कारोबार में कंपनी को पकड़ मजबूत करनी है।
अपोलो माइक्रो का शेयर 3.18 बजे के आसपास 49.60 रुपए यानी 13.97 फीसदी की बढ़त के साथ 407 रुपए के आसपास दिख रहा था। आज का इसका दिन का हाई 419.80 रुपए है। 1 हफ्ते में ये शेयर 30.51 फीसदी और 1 महीने में 42.90 फीसदी भागा है। वहीं, 1 साल में इसमें 191.69 फीसदी और 3 साल में 1,076.52 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।
आइडियाफोर्ज का शेयर 38.75 रुपए यानी 4.99 फीसदी की बढ़त के साथ 815 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। इसका इंट्राडे हाई 814.70 रुपए है। 1 हफ्ते में ये शेयर 0.37 फीसदी गिरा है। वहीं, 1 महीने में इसमें 58.10 फीसदी और 1 साल में 54.64 फीसदी की तेजी आई है।
प्रीमियर एक्सप्लोसिव का शेयर 119.10 रुपए यानी 20 फीसदी की अपर सर्किट के साथ 714.60 रुपए पर दिख रहा है। 1 साल में ये शेयर 30.83 फीसदी भागा है। वहीं, 3 साल में इसमें 758.48 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।