Trading Strategy : बाजार में आज बदला ट्रेंड, 24050 के ऊपर बंद होने पर निफ्टी में आएगी नई तेजी

Trading Strategy :अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। बड़ी बात ये है कि यह ऊपरी स्तरों पर टिका रहा। गैप-अप के बाद बड़ी तेजी नहीं रही है। लेकिन गिरावट भी नहीं आई है। अब तक इतने बड़े गैप-अप में बिकवाली आ जाती थी। लेकिन बाजार के लिए मैक्रो पॉजिटिव हैं

अपडेटेड May 25, 2026 पर 3:06 PM
Story continues below Advertisement
Trading Strategy : अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी के लिए 24,000-24,050 पर रुकावट है। ये स्तर पार हुआ तो 24,300 का रास्ता साफ होगा। 23,850 अब ट्रेलिंग स्टॉप लॉस रहेगा

Trading Strategy : पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद और क्रूड में गिरावट से सुबह का गैप-अप टिके रहने में कामयाब रहा है। निफ्टी करीब 250 अंक उछलकर 24000 के करीब दिख रहा है। बैंक निफ्टी में करीब 1000 प्वाइंट की तेजी है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी अच्छी खरीदारी दिख रही है। फीयर इंडेक्स INDIA VIX 5% फिसलकर 17 पर आ गया है। रुपए में भी रिकवरी जारी है। आज डॉलर के मुकाबले 35 पैसे मजबूत हुआ है। सरकारी बैंकों और कैपिटल मार्केट शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी है। दोनों सेक्टर इंडेक्स दो फीसदी चढ़े है। सरकारी बैंकों में बैंक ऑफ इंडिया,यूनियन बैंक और केनरा बैंक तीन फीसदी चढ़ेहैं। साथ ही डिफेंस,ऑटो और रियल्टी शेयरों में भी बहार है।

बाजार: शानदार तेजी

बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। बड़ी बात ये है कि यह ऊपरी स्तरों पर टिका रहा। गैप-अप के बाद बड़ी तेजी नहीं रही है। लेकिन गिरावट भी नहीं आई है। अब तक इतने बड़े गैप-अप में बिकवाली आ जाती थी। लेकिन बाजार के लिए मैक्रो पॉजिटिव हैं। कच्चा तेल $99 के नीचे आ गया है। रुपये में भी रिकवरी है। बैंक निफ्टी ने उम्मीद के मुताबिक रैली को लीड किया है। ऑटो, NBFCs और बैंकों में बड़ी रैली आई है। मेटल शेयरों में थोड़ी मुनाफावसूली देखने को मिली है।


बाजार: अब क्या?

बाजार में आज शायद एक बड़ा ट्रेंड रिवर्सल है। अगर निफ्टी 24,050 के ऊपर बंद हुआ तो बड़ा पॉजिटिव होगा। अगर बैंक निफ्टी 55,300 के ऊपर बंद हुआ तो बड़ा पॉजिटिव होगा। बस अब ट्रंप या ईरान कोई नया बखेड़ा ना खड़ा करें। अगर कच्चा तेल $90 के नीचे आ जाए तो बात बन जाएगी। बाजार ने हायर बॉटम का भी कन्फर्मेशन दिया है। निफ्टी 22,180 और बैंक निफ्टी पर 52,800 का अब मजबूत बॉटम है। रेट सेंसिटिव शेयरों में अब यहां से बड़ी रैली संभव है।

Hindalco Share price : नतीजों के बाद 2% टूट कर Nifty के टॉप लूजर्स में शामिल हुआ शेयर, जानिए स्टॉक पर क्या है ब्रोकरेज की राय

निफ्टी-बैंक निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी के लिए 24,000-24,050 पर रुकावट है। ये स्तर पार हुआ तो 24,300 का रास्ता साफ होगा। 23,850 अब ट्रेलिंग स्टॉप लॉस रहेगा। BANK NIFTY के लिए 55,300 पर रजिस्टेंस है। ये स्तर पार हुआ तो 56,000 का रास्ता खुलेगा। 54,700 पर अब ट्रेलिंग स्टॉप लॉस रहेगा।

कल के लिए रणनीति

ज्यादा जोखिम लेने वाले ट्रेडर्स बैंक निफ्टी की कॉल लेकर जा सकते हैं। अगर खाली कॉल नहीं लेना है तो स्प्रेड लेकर जा सकते हैं। बैंक निफ्टी में अभी 1000-1500 अंकों की रैली और हो सकती है। बस शर्त ये है कि ट्रंप या ईरान कुछ नया निगेटिव ना बोल दें।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।