Market Outlook : 25 मई को भारतीय इक्विटी इंडेक्स मज़बूत बढ़त के साथ बंद हुए हैं। US-ईरान डील की उम्मीदों और पॉज़िटिव ग्लोबल संकेतों के चलते Nifty 24,000 के ऊपर रहा। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 1073.61 अंक या 1.42 प्रतिशत बढ़कर 76,488.96 पर और निफ्टी 312.40 अंक या 1.32 प्रतिशत बढ़कर 24,031.70 पर बंद हुआ। निफ्टी पर सबसे ज़्यादा बढ़त हासिल करने वालों में आयशर मोटर्स,एलएंडटी,बजाज फाइनेंस,अदानी एंटरप्राइजेज और एचडीएफसी बैंक शामिल रहे। जबकि नुकसान उठाने वालों में मैक्स हेल्थकेयर,ओएनजीसी,हिंडाल्को,टीसीएस और बजाज ऑटो शामिल रहे।
