Market Outlook : लाल निशान में बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी, जानिए 4 जून को कैसी रह सकती है बाजार की चाल
Market Outlook : बोनान्ज़ा में रिसर्च एनालिस्ट अभिनव तिवारी का कहना है कि आगे शुक्रवार को आने वाली RBI की पॉलिसी मीटिंग पर सबका ध्यान बना रहेगा। बाजार को ज़्यादातर यही उम्मीद है कि RBI रेपो रेट को 5.25% पर ही बनाए रखेगा। नियर टर्म में बाजार की दिशा कच्चे तेल की कीमत, रुपये की चाल और FII के रुख पर निर्भर करेगी
Market Outlook : LKP सिक्योरिटीज में सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे का कहना है कि निफ्टी ने दिन के दौरान अच्छी रिकवरी की, लेकिन ऑवर्ली चार्ट पर 20 EMA को फिर से हासिल करने में नाकाम रहा,जिससे एक और गिरावट की संभावना बनी हुई है
Market Outlook : भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के दौरान इंडेक्स ने दिन के दौरान हुए अपने ज़्यादातर नुकसान की भरपाई कर ली और निफ्टी 23,400 के स्तर से ऊपर लौटने में कामयाब रहा। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 303.67 अंक या 0.41 प्रतिशत गिरकर 74,346.17 पर और निफ्टी 77.95 अंक या 0.33 प्रतिशत गिरकर 23,405.60 पर बंद हुआ। आज लगभग 1714 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई,2318 शेयरों में गिरावट आई और 167 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
निफ्टी में गिरावट लाने वाले शेयरों में टीसीएस,टेक महिंद्रा,एचसीएल टेक्नोलॉजीज,इंफोसिस और विप्रो सबसे आगे रहे। जबकि बढ़त बनाने वाले शेयरों मेंअपोलो हॉस्पिटल्स,मैक्स हेल्थकेयर,टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स,एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक शामिल रहे।
विभिन्न सेक्टरों की बात करें तो IT इंडेक्स में 5.5% की गिरावट आई। FMCG और रियल्टी इंडेक्स 1-1% गिरे। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स में 0.8% की गिरावट दर्ज की गई। वहीं,टेलीकॉम इंडेक्स में 2% की बढ़त हुई। PSU बैंक इंडेक्स 1.7% उछला और हेल्थकेयक इंडेक्स में 0.5% की बढ़त हुई। निफ्टी मिड कैप 100 इंडेक्स में 0.4% की गिरावट आई और निफ्टी स्मॉल कैप 100 इंडेक्स 0.1% नीचे रहा।
4 जून को कैसी रह सकती है बाजार की चाल
निफ्टी व्यू
बोनान्ज़ा में रिसर्च एनालिस्ट अभिनव तिवारी का कहना है कि आगे शुक्रवार को आने वाली RBI की पॉलिसी मीटिंग पर सबका ध्यान बना रहेगा। बाजार को ज़्यादातर यही उम्मीद है कि RBI रेपो रेट को 5.25% पर ही बनाए रखेगा। नियर टर्म में बाजार की दिशा कच्चे तेल की कीमत, रुपये की चाल और FII के रुख पर निर्भर करेगी। हालांकि बाज़ार में उतार-चढ़ाव ज्यादा रह सकता है,लेकिन विदेशी बॉन्ड निवेश को आकर्षित करने और तेल मार्केटिंग कंपनियों को सहारा देने के लिए सरकार द्वारा हाल में उठाए गए कदम कुछ राहत दे रहे हैं। इससे यह संकेत मिलता है कि बाजार में यह गिरावट बुनियादी आर्थिक स्थितियों में किसी बड़ी कमजोरी के कारण नहीं,बल्कि सेंटीमेंट खराब होने की वजह से आई है।
LKP सिक्योरिटीज में सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे का कहना है कि निफ्टी ने दिन के दौरान अच्छी रिकवरी की, लेकिन ऑवर्ली चार्ट पर 20 EMA को फिर से हासिल करने में नाकाम रहा,जिससे एक और गिरावट की संभावना बनी हुई है। ऑवर्ली टाइमफ्रेम पर लोअर टॉप, लोअर बॉटम फॉर्मेशन दिखाई दे रहा है,जो हाल के प्राइस स्ट्रक्चर में बेयरिश ट्रेंड का संकेत दे रहा है।
दूसरी ओर ऑवर्ली RSI पर एक पॉजिटिव डाइवर्जेंस दिखाई दे रहा है,जो मोमेंटम में कुछ सुधार का संकेत देता है। हालांकि,बाजार का शॉर्ट टर्म ट्रेंड कमजोर बना हुआ है। अगर इंडेक्स 23,300 से नीचे गिरता है तो इसके 23,000 सकी ओर फिसलने की संभावना है। ऊपरी तरफ 23,600 एक अहम रेजिस्टेंस लेवल के तौर पर काम कर सकता है।
SBI सिक्योरिटीज के सुदीप शाह का कहना है कि आगे Nifty के लिए तत्काल रेजिस्टेंस 23530-23550 के जोन में है। इस जोन के ऊपर कोई भी टिकाऊ चाल Nifty को 23700 की ओर और उसके बाद नीयर टर्म में 23950 की ओर अपना पुलबैक बढ़ाने में मदद कर सकती है। दूसरी ओर इसके लिए तत्काल सपोर्ट 23270-23250 के जोन में है।
बैंक निफ्टी व्यू
सुदीप शाह का कहना है कि बैंक निफ्टी भी गैप-डाउन के साथ खुला और सेशन के पहले हाफ़ में एक डाउनवर्ड पैरेलल चैनल के अंदर ट्रेड करता रहा। बाद में इंडेक्स ने चैनल को तोड़ दिया और ज़ोरदार रिकवरी की और अपने इंट्राडे हाई को पार करते हुए 54,186 पर बंद हुआ। इसमें आज 0.88% की बढ़त दर्ज की गई। डेली चार्ट पर, बैंक निफ्टी ने एक बुलिश कैंडल बनाई है,जिसमें नीचे की तरफ एक साफ़ विक (wick)दिख रही है। यह दिखाता है कि निचले स्तरों पर खरीदारी आ रही है। सेशन के दौरान निफ्टी से बेहतर प्रदर्शन करने के बावजूद,यह इंडेक्स अभी भी अहम शॉर्ट-टर्म और लॉन्ग-टर्म मूविंग एवरेज से नीचे ही ट्रेड कर रहा है। इस इंडेक्स के लिए अपनी मौजूदा रिकवरी को बनाए रखने और आगे बढ़ाने के लिए खरीदारी में एक मज़बूत फॉलो-थ्रू मूव बहुत जरूरी होगा।
आगे बैंक निफ्टी के लिए तत्काल रेजिस्टेंस 54600-54700 के जोन में है। इस जोन के ऊपर कोई भी टिकाऊ चाल इंडेक्स को 55100 की ओर और उसके बाद शॉर्ट टर्म में 55500 की ओर अपना पुलबैक बढ़ाने में मदद कर सकती है। दूसरी ओर इसके लिए तत्काल सपोर्ट 53800-53700 के जोन में है।
डिस्क्लेमर:मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।