Suzlon Energy share price : सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में आज सापट कारोबार हो रहा है। फिलहाल 2.55 बजे के आसपास ये शेयर 0.04 अंक यानी 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 54.52 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा था। आज का इसका दिन का हाई 55.04 रुपए और दिन का लो 53.25 रुपए है। सुजलॉन के ग्रुप CEO अजय कपूर से खास बातचीत की सीएनबीसी-आवाज संवाददाता नुपुर जैनकुनिया ने। यहां हम आपके लिए इस बातचीत का संपादित अंश दे रहे हैं।
सुजलॉन 2.0: विंड से आगे का विजन
इस बातचीत में अजय कपूर ने कहा कि सिर्फ विंड टरबाइन नहीं,अब कंपनी की फुल-स्टैक रिन्यूएबल सॉल्यूशंस कंपनी बनने की तैयारी है। जहां एक ही छत के नीचे सारे ग्रीन सॉल्यूशंस मिलेंगे। कंपनी विंड+सोलर+स्टोरेज (BESS) की तरफ कदम बढ़ा रही है। कंपनी का नए और हाई-वैल्यू बिजनेस मॉडल पर जोर है।
सुजलॉन :2031 तक का मेगा प्लान
2031 तक के कंपनी के मेगा प्लान पर बात करते हुए अजय कपूर ने कहा कि 2031 तक कंपनी की कुल ऑर्डर बुक को बढ़ाकर 15 GW पर ले जाने का प्लान है। कुल असेट मैनेजमेंट को 4 गुना बढ़ाकर 70 GW करने का लक्ष्य है। इस अवधि में रिन्यूएबल एनर्जी की सालाना बिक्री 4 गुना बढ़ाकर 10 GW करने की तैयारी है।
कंपनी मार्केट लीडर बनने पर फोकस कर रही है। विंड मार्केट में 40% हिस्सेदारी पर कंपनी की नजर है। ग्लोबल मार्केट में एंट्री पर बात करते हुए अजय कपूर ने आगे कहा कि साल 2031 तक एक्सपोर्ट से 3 GW के नए ऑर्डर हासिल करने का प्लान है। RE DevCo नया ग्रोथ इंजन बनेगा। RE DevCo बिजनेस का कुल वॉल्यूम में 60% योगदान रहने की उम्मीद है। कंपनी बैटरी स्टोरेज बिजनेस में कदम रखने की तैयारी में है। इंटेलिजेंट स्टोरेज बनाने के लिए 2027 तक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने की तैयारी है।
1 हफ्ते में ये शेयर 5.18 फीसदी टूटा है। वहीं, 1 महीने में इसमें 1.82 फीसदी की गिरावट आई है। 3 महीने में शेयर 33.31 फीसदी भागा है। वहीं, इस साल अब तक इसमें 3.59 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। 1 साल में यह शेयर 19.91 फीसदी टूटा है। 3 साल में यह शेयर 396 फीसदी भागा है।
UBS ने इस विंड एनर्जी कंपनी के Q4 नतीजों के उम्मीद से कमजोर रहने के बाद इसके टारगेट प्राइस में कटौती की है। हालांकि,ब्रोकरेज ने कंपनी की लंबी अवधि की ग्रोथ की संभावनाओं पर अपना पॉज़िटिव नजरिया बरकरार रखा है। हालांकि, UBS ने Suzlon के शेयर पर अपनी 'Buy' रेटिंग बरकरार रखी है। लेकिन इसका टारगेट प्राइस घटाकर 72 रुपए प्रति शेयर कर दिया। ब्रोकरेज का कहना है कि चौथी तिमाही में कंपनी के रेवेन्यू और EBITDA में सालाना आधार पर 45% और 39% की अच्छी बढ़ोतरी हुई है,जो कंपनी के लगातार मजबूत बने काम करने के तरीके और इंडस्ट्री में मज़बूत मांग को दिखाता है। हालांकि,ये दोनों ही आंकड़े ब्रोकरेज के अनुमान से कम रहे हैं।
UBS ने कहा है कि Suzlon मज़बूत ऑर्डर पाइपलाइन और लगातार काम पूरा करने की क्षमता के दम पर,इंडस्ट्री के लिए फायदेमंद माहौल का लाभ उठाने के लिए अच्छी स्थिति में है। भारत में रिन्यूएबल एनर्जी पर जोर,कमर्शियल और इंडस्ट्रियल ग्राहकों से बढ़ती मांग और पब्लिक सेक्टर की संस्थाओ की लगातार बढ़ती भागीदारी से मध्यम अवधि में कंपनी की ग्रोथ को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
मोतीलाल ओसवाल भी सुजलॉन एनर्जी को लेकर बुलिश हैं। उसने अपनी 25 मई,2026 की रिसर्च रिपोर्ट में इस स्टॉक के लिए 'Buy'की रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस 65 रुपए रखा है।
डिस्क्लेमर:मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें