Market Outlook : गिरावट के साथ बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी, जानिए 1 जून को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Market Outlook : निफ्टी में सबसे ज़्यादा नुकसान उठाने वाले शेयरों में आइशर मोटर्स,इंटरग्लोब एविएशन,पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया,ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन और बजाज ऑटो शामिल रहे। वहीं,बढ़त बनाने वाले शेयरों में टेक महिंद्रा,एचसीएल टेक्नोलॉजीज,विप्रो और लार्सन एंड टूब्रो शामिल रहे

अपडेटेड May 29, 2026 पर 4:21 PM
Story continues below Advertisement
Market Outlook : बोनान्जा में रिसर्च एनालिस्ट अभिनव तिवारी का कहना है कि नियर टर्म में बाज़ार एक सीमित दायरे में रह सकते हैं। बहुत कुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि अमेरिका और ईरान के बीच सीज़फ़ायर बना रहता है या नहीं

Market Outlook : 29 मई को बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स कमज़ोरी के साथ बंद हुए। हर तरफ से आए बिकवाली के दबाव के चलते निफ्टी 23,600 के स्तर से नीचे फिसल गया। बाज़ार के दूसरो हिस्सों पर भी दबाव रहा। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 1.4 प्रतिशत की गिरावट आई,जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 1 प्रतिशत नीचे गिरा। सेक्टोरल इंडेक्स में,IT को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर लाल निशान में बंद हुए। ऑटो, मेटल, एनर्जी और तेल-गैस इंडेक्स सबसे ज़्यादा गिरने वाले सेक्टर रहे। इन सभी में आज के सेशन के दौरान लगभग 2 प्रतिशत की गिरावट आई।

निफ्टी में सबसे ज़्यादा नुकसान उठाने वाले शेयरों में आइशर मोटर्स,इंटरग्लोब एविएशन,पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया,ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन और बजाज ऑटो शामिल रहे। वहीं,बढ़त बनाने वाले शेयरों में टेक महिंद्रा,एचसीएल टेक्नोलॉजीज,विप्रो और लार्सन एंड टूब्रो शामिल रहे।

निफ्टी व्यू


एसबीआई सिक्योरिटीज के टेक्निकल एंड डेरीवेटिव्स रिसर्च हेड सुदीप शाह का कहना है कि आगे Nifty के लिए तत्काल सपोर्ट 23400-23350 ज़ोन में है। इस ज़ोन के नीचे कोई भी गिरावट Nifty की कमज़ोरी को 23200 तक बढ़ा सकती है,जिसके बाद शार्ट टर्म में यह 23050 तक जा सकता है। दूसरी ओर Nifty के लिए तत्काल रेजिस्टेंस 23750-23800 ज़ोन में है।

बोनान्जा में रिसर्च एनालिस्ट अभिनव तिवारी का कहना है कि नियर टर्म में बाज़ार एक सीमित दायरे में रह सकते हैं। बहुत कुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि अमेरिका और ईरान के बीच सीज़फ़ायर बना रहता है या नहीं,क्योंकि दोनों देशों के बीच किसी भी नए तनाव से कच्चे तेल की कीमतें बढ़ सकती हैं और आयात पर निर्भर सेक्टरों को नुकसान पहुंच सकता है। साथ ही,भले ही व्यापक बाज़ार में उतार-चढ़ाव बना रहे,लेकिन अच्छे नतीजे वाली कंपनियों में निवेश के मौके मिलने की संभावना है।

बैंक निफ्टी व्यू

सुदीप शाह का कहना है कि बैंक निफ्टी 55,184–54,761 की रेंज में कंसोलीडेट हुआ जिसके बाद सेशन के सेंकेड ऑफ की शुरुआत में इसमें गिरावट आई और यह धीरे-धीरे नीचे खिसकते हुए 1.12% की गिरावट के साथ 54,239 पर बंद हुआ। डेली चार्ट पर,इंडेक्स ने एक लॉन्ग बेयरिश कैंडल बनाई,जिसमें एक साफ अपर विक (wick)थी। यह दर्शाता है कि इंडेक्स ऊपरी स्तरों पर टिके रहने में कामयाब नहीं हो रहा है। इसके अलावा,DI-लगातार DI+से ऊपर बना हुआ है,जो इस बात का संकेत है कि सेलर्स (बेचने वाले) अभी भी बुल्स (खरीदने वालों) पर अपना नियंत्रण बनाए हुए हैं।

आगे Bank Nifty के लिए तत्काल सपोर्ट 53800-53700 के जोन में है। इस जोन के नीचे कोई भी गिरावट बैंक निफ्टी की कमज़ोरी को 53300 तक बढ़ा सकती है, जिसके बाद नियर टर्म में यह 52900 तक जा सकता है। दूसरी ओर इसके लिए तत्काल रेजिस्टेंस 54600-54700 के ज़ोन में है।

 

Trading Strategy : आज की क्लोजिंग काफी अहम, अगर निफ्टी 23800 के नीचे बंद हुआ तो बढ़ेगी दिक्कत

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।