Get App

Market Outlook : लगातार तीसरे सेशन में गिरावट के साथ बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी, जानिए 23 अक्टूबर को कैसी रह सकती है इनकी चाल

Market Outlook : LKP सिक्योरिटीज में टेक्निकल एनालिस्ट वत्सल भुवा का कहना है कि CAS सेशन के बाद निफ्टी अपने 200-WMA के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। हालांकि,ओवरऑल सेंटीमेंट और प्राइस स्ट्रक्चर अभी भी कमजोर बने हुए हैं

Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Oct 22, 2026 पर 4:25 PM
Market Outlook : लगातार तीसरे सेशन में गिरावट के साथ बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी, जानिए 23 अक्टूबर को कैसी रह सकती है इनकी चाल
Market Outlook:निफ्टी में लगातार बनी कमजोरी ने इसके नियर टर्म आउटलुक को और कमजोर कर दिया है। इसके लिए 22,200–22,400 का दायरा एक अहम सपोर्ट जोन बना हुआ है

Market Outlook : 22 अक्टूबर को भारतीय इक्विटी इंडेक्स लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी 22,700 के नीचे फिसल गया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 460.30 अंक यानी 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,249.39 पर बंद हुआ और निफ्टी 123.70 अंक यानी 0.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,687.65 पर बंद हुआ। आज लगभग 1323 शेयरों में तेजी आई, 2670 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 155 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

निफ्टी में सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयरों में नेस्ले इंडिया,टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स,एचडीएफसी लाइफ,टेक महिंद्रा और रिलायंस इंडस्ट्रीज शामिल रहे। जबकि तेजी दिखाने वाले शेयरों में बजाज फाइनेंस,सिप्ला,एसबीआई,बजाज ऑटो और आईसीआईसीआई बैंक शामिल रहे।

सभी सेक्टोरल सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। ऑटो,कंज्यूमर ड्यूरेबल,ऑयल एंड गैस,इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी,एनर्जी और एफएमसीजी (FMCG) सूचकांकों में 0.5 से 1.7 प्रतिशत की गिरावट आई,जबकि मीडिया सूचकांक 2.3 प्रतिशत नीचे आ गया। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में 1-1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

LKP सिक्योरिटीज में टेक्निकल एनालिस्ट वत्सल भुवा का कहना है कि CAS सेशन के बाद निफ्टी अपने 200-WMA के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। हालांकि,ओवरऑल सेंटीमेंट और प्राइस स्ट्रक्चर अभी भी कमजोर बने हुए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें