Market outlook : हल्के हरे निशान में बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी, जानिए 19 मई को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Market outlook : IT शेयर आज बाजार के लिए सबसे बड़ा सहारा बनकर उभरे, जबकि ऑटो, PSU बैंक, मीडिया और मेटल शेयरों पर दबाव बना रहा। वोलैटिलिटी इंडेक्स India VIX में भी लगभग 4.5 प्रतिशत की तेजी आई, जो बाज़ार में बढ़ते उतार-चढ़ाव को दर्शाता है

अपडेटेड May 18, 2026 पर 4:18 PM
Story continues below Advertisement
Market cues : LKP सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे ने कहा कि निफ्टी अब पिछली गिरावट के 61.8% फिबोनाची रिट्रेसमेंट लेवल के पास रेजिस्टेंस का सामना कर रहा है

Market outlook : सोमवार को एक भारी उठापटक भरे कारोबारी सत्र के बाद सेंसेक्स और निफ्टी लगभग सपाट बंद हुए। IT शेयरों में आई मज़बूत बढ़त ने बेंचमार्क इंडेक्स को शुरुआत में आई भारी गिरावट से उबरने में मदद की। यह गिरावट कमजोर ग्लोबल संकेतों, कच्चे तेल की बढ़ी हुई कीमतों और भू-राजनीतिक तनाव के कारण हुई थी। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 77.05 अंक या 0.10 फीसदी बढ़कर 75,315.04 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 6.45 अंक या 0.03 प्रतिशत बढ़कर 23,649.95 पर सेटल हुआ। पूरे सत्र के दौरान ब्रॉडर मार्केट का रुख काफी कमजोर बना रहा, जहां 1,216 शेयरों में बढ़त के मुकाबले 2,891 शेयरों में गिरावट दखने को मिली।

IT शेयर आज बाजार के लिए सबसे बड़ा सहारा बनकर उभरे, जबकि ऑटो, PSU बैंक, मीडिया और मेटल शेयरों पर दबाव बना रहा। वोलैटिलिटी इंडेक्स India VIX में भी लगभग 4.5 प्रतिशत की तेजी आई, जो बाज़ार में बढ़ते उतार-चढ़ाव को दर्शाता है।

ब्रॉडर इंडेक्सों में गिरावट के कारण, शुक्रवार को BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइज़ेशन लगभग ₹461 लाख करोड़ से घटकर ₹458 लाख करोड़ रह गया, जिससे निवेशकों को एक ही सत्र में लगभग ₹3 लाख करोड़ का नुकसान हुआ।


कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी, रुपये की कमजोरी और मध्य-पूर्व में चल रहे संघर्ष को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण बाजार का रुख सतर्क बना रहा। ब्रेंट क्रूड 110 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर चला गया। भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 96.33 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ।

Sensex इंडेक्स में Tech Mahindra, Infosys और Bharti Airtel सबसे ज्यादा बढ़त बनाने वाले शेयरों में शामिल रहे, जबकि Tata Steel, Power Grid और NTPC इस इंडेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयरों में शामिल रहे।

आगे कैसी रह सकती है बाजार की चाल

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहा कि निफ्टी 23,300 पर सपोर्ट ले सकता है और 24,000 की ओर बढ़ सकता है। चॉइस ब्रोकिंग में टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट हितेश टेलर की राय है कि निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 23,400–23,500 के दायरे के आसपास है, जबकि रेजिस्टेंस 23,900–24,000 की रेंज के करीब नजर आ रहा है।

कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी रिसर्च हेड श्रीकांत चौहान का मानना ​​है कि शॉर्ट-टर्म के लिए बाजार का आउटलुक कमजोर बना हुआ है, लेकिन अगर निफ्टी 23,600 के और सेंसेक्स 75,300 के ऊपर ट्रेड करने में कामयाब रहता है, तो इसमें तेजी (pullback) जारी रहने की संभावना है। ऊपरी तरफ, Nifty का 50-दिनों का SMA 23,850 और सेंसेक्स का 50-दिनों का SMA 75,900 पर है। ये अहम लेवल होंगे जिन पर नजर रखनी चाहिए।

निफ्टी के 23,850 के और सेंसेक्स के 75,900 के ऊपर जाने पर 20-दिन का SMA या निफ्टी में 24,000–24,100 का लेवल और सेंसेक्स में 77,000–77,300 का लेवल देखने को मिल सकता है। दूसरी ओर नई बिकवाली तभी संभव है जब निफ्टी 23,600 के और सेंसेक्स 75,300 के नीचे गिर जाए। इस लेवल के नीचे निफ्टी में 23,400 और सेंसेक्स में 74,500 का लेवल फिर से देखने को मिल सकता है। इसके बाद भी गिरावट जारी रह सकती है, जिससे निफ्टी 23,200–23,000-22850 की तरफ और सेंसेक्स 74,300–73,700-73,300 तक नीचे जा सकता है।

ICICI Pru Life Share Price : आज ICICI प्रू लाइफ ने छुआ 52 वीक लो, जानिए आगे कैसी रह सकती है इसकी चाल

SBI सिक्योरिटीज में टेक्निकल और डेरिवेटिव्स रिसर्च के हेड सुदीप शाह का कहना है कि निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 23,500-23,450 के जोन में है। इस जोन से नीचे कोई भी टिकाऊ गिरावट निफ्टी की कमजोरी को 23,300 तक और उसके बाद नियर टर्म में 23,150 तक बढ़ा सकती है। ऊपर की तरफ, निफ्टी के लिए तत्काल रेजिस्टेंस 23,850-23,900 के जोन में है, जो इसके 20-डे EMA के साथ मेल खाता है।

LKP सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे ने कहा कि निफ्टी अब पिछली गिरावट के 61.8% फिबोनाची रिट्रेसमेंट लेवल के पास रेजिस्टेंस का सामना कर रहा है, जो लगभग 23,650 पर है। 23,650 से ऊपर की कोई भी मजबूत बढ़त शॉर्ट टर्म में 24,000 और उससे ऊपर की तेजी ला सकती है। नीचे की तरफ, तत्काल सपोर्ट 23,400 के पास है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।