Market Outlook : मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी, जानिए 14 अगस्त को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Market Outlook :LKP सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे का कहना है कि निफ्टी में आज एक और सुस्त सेशन देखने को मिला। यह 30-मिनट के चार्ट पर 50EMA और 200DMA के बीच ही बना रहा। लेवल के हिसाब से 24,450 का लेवल तत्काल रेजिस्टेंस बना रहेगा। बाजार में अच्छी रिकवरी के लिए निफ्टी को इस लेवल के ऊपर निकलना जरूरी है

अपडेटेड Aug 13, 2026 पर 4:38 PM
Market Outlook: रिसर्च श्रीकांत चौहान का कहना है कि ऐसा लगता है कि बाजार ने करेक्शन का एक चरण पूरा कर लिया है और अभी 20-डे SMA के अहम सपोर्ट ज़ोन के पास ट्रेड कर रहा है। अगर यह इस लेवल के ऊपर ट्रेड करने में कामयाब रहता है तो यह 24,500–24,575/78,500–78,700 तक वापसी कर सकता है

Market Outlook : 13 अगस्त को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए। निफ्टी लगातार तीसरे सेशन में गिरा,जबकि सेंसेक्स मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 113.61 अंक या 0.15% बढ़कर 78,079.96 पर पहुंच गया,जबकि निफ्टी 40.10 अंक या 0.16% गिरकर 24,395.85 पर बंद हुआ। आज 2,088 शेयरों में बढ़त हुई,2,052 शेयरों में गिरावट आई और 174 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

निफ्टी शेयरों में टाटा कंज्यूमर,टाटा मोटर्स PV,HUL,NTPC और श्रीराम फाइनेंस सबसे ज़्यादा बढ़त वाले शेयर रहे,जबकि हिंडाल्को,ICICI बैंक,अल्ट्राटेक सीमेंट,ग्रासिम और पावर ग्रिड कॉर्प में सबसे ज़्यादा गिरावट देखी गई।

सेक्टर के हिसाब से देखें तो निफ्टी मेटल इंडेक्स में 1% और प्राइवेट बैंक इंडेक्स में 0.5% की गिरावट आई। जबकि रियल्टी में 1% और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.45% की बढ़त हुई। ब्रॉडर मार्केट का प्रदर्शन बेहतर रहा और निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप दोनों इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ बंद हुए।


निफ्टी व्यू

LKP सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे का कहना है कि निफ्टी में आज एक और सुस्त सेशन देखने को मिला। यह 30-मिनट के चार्ट पर 50EMA और 200DMA के बीच ही बना रहा। लेवल के हिसाब से 24,450 का लेवल तत्काल रेजिस्टेंस बना रहेगा। बाजार में अच्छी रिकवरी के लिए निफ्टी को इस लेवल के ऊपर निकलना ज़रूरी है।

निचले स्तर पर निफ्टी के लिए 24,300 पर सपोर्ट है। 24,300 के नीचे जाने पर बाज़ार में और कमजोरी आ सकती है। जब तक किसी भी तरफ साफ ब्रेकआउट नहीं होता,तब तक इंडेक्स के एक दायरे में ही रहने की संभावना है,जिससे ट्रेडिंग के सीमित मौके ही मिलेंगे।

SBI सिक्योरिटीज के हेड-टेक्निकल और डेरिवेटिव्स रिसर्च,सुदीप शाह का कहना है कि आगे निफ्टी के लिए तत्काल रेजिस्टेंस 24520-24550 ज़ोन में है। अगर निफ्टी इस ज़ोन के ऊपर टिकता है तो यह शॉर्ट टर्म में 24700 और उसके बाद 24850 तक जा सकता है। वहीं,निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 24270-24250 ज़ोन में है।

बैंक निफ्टी व्यू

सुदीप शाह ने कहा बैंक निफ्टी की शुरुआत कमजोर रही और यह नीचे गिरा,लेकिन बाद में धीरे-धीरे एक सीमित दायरे (रेंज-बाउंड) में आ गया। इंडेक्स 0.43% गिरकर 57,635 पर बंद हुआ। डेली टाइमफ्रेम पर,बैंक निफ्टी ने एक छोटी बॉडी वाली बेयरिश कैंडल बनाई और पिछले दिन की ट्रेडिंग रेंज के अंदर ही बंद हुआ,जो बाजार में अनिश्चितता को दिखाता है। RSI साइडवेज चल रहा है,जबकि ADX स्थिर है,जो मजबूत डायरेक्शनल मोमेंटम की कमी का संकेत है।

आगे बैंक निफ्टी के लिए तत्काल रेजिस्टेंस 57900-58000 के ज़ोन में है। अगर यह इस ज़ोन के ऊपर टिकता है तो बैंक निफ्टी का पुलबैक 58400 और उसके बाद शॉर्ट टर्म में 58800 तक बढ़ सकता है। वहीं,नीचे की तरफ बैंक निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 57200-57100 के ज़ोन में है।

कोटक सिक्योरिटीज के हेड इक्विटी रिसर्च श्रीकांत चौहान का कहना है कि आज बेंचमार्क इंडेक्स में ऊपरी लेवल पर प्रॉफिट बुकिंग जारी रही। निफ्टी 40 अंक नीचे बंद हुआ,जबकि सेंसेक्स 114 अंक ऊपर बंद हुआ। सेक्टर की बात करें तो आज डिफेंस इंडेक्स ने अच्छा प्रदर्शन किया और इसमें 1.58 प्रतिशत की बढ़त हुई,जबकि मेटल इंडेक्स में सबसे ज़्यादा 1 प्रतिशत की गिरावट आई।

टेक्निकल तौर पर कमजोर शुरुआत के बाद बाजार ने एक बार फिर 20-डे SMA (सिंपल मूविंग एवरेज) के पास सपोर्ट लिया। डेली चार्ट पर एक छोटी बेयरिश कैंडल बनी है,जो बुल्स और बेयर्स के बीच अनिश्चितता का संकेत है।

ऐसा लगता है कि बाजार ने करेक्शन का एक चरण पूरा कर लिया है और अभी 20-डे SMA के अहम सपोर्ट ज़ोन के पास ट्रेड कर रहा है। अगर यह इस लेवल के ऊपर ट्रेड करने में कामयाब रहता है तो 24,500–24,575/78,500–78,700 तक वापसी कर सकता है। दूसरी ओर अगर इंडेक्स 24,300/77,700 से नीचे गिरता है तो बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है। इस लेवल से नीचे जाने पर यह 24,200–24,100/77,400–77,200 तक गिर सकता है।

 

Market view : कंप्लीट सर्कल के गुरमीत चड्डा से जानें, मौजूदा बाजार में क्या करें निवेशक, कहां लगाएं दांव

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।