Market view : मार्केट के लॉन्ग टर्म आउटलुक पर बात करते हुए कंप्लीट सर्कल के मैनेजिंग पार्टनर और सीआईओ गुरमीत चड्डा ने कहा कि अच्छे शेयरों में लंबे समय के निवेश से ही वेल्थ क्रिएशन होता है। वे 2015 से ही Solar Indstries में निवेशित है। इसमें उन्होंने 560-570 रुपए के भाव पर पहली खरीदारी की थी। तब से अब तक इसका एक भी शेयर बेचा नहीं है। यह शेयर आगे भी अच्छा प्रदर्शन करेगा। अभी डिफेंस में बहुत बड़ा डेवलपमेंट हो रहा है। कंपनी के कुशा सिस्टम को कमर्शियल सक्सेस मिला है। यह हमारा S400 का वेरिएंट है। अभी इसकी टेस्टिंग हुई है। इसके अलावा एंटी ड्रोन सिस्टम भार्गवस्त्रा को भी सक्सेस मिली है।
कंपनी मिसाइल्स में बहुत अच्छा काम कर रही है। अभी इसका डिफेंस रेवेन्यू ज्यादातर पिनाका पर निर्भर है। लेकिन भार्गवस्त्रा और बाकी चीज आने से इसका डिफेंस रेवेन्यू बढ़ेगा। अभी परसों कंपनी के एजीएम में 40% टॉप लाइन ग्रोथ का गाइडेंस दिया गया है। पिछले साल कंपनी की टॉप लाइन 10,000 करोड़ के आसपास थी। इस साल इसके 14,000 करोड़ के आसपास रहने की उम्मीद है। इसका मतलब है कि अब इसका क्वार्टरली रन रेट अब 3000/4000 करोड़ रुपए होगा। वहीं, पिछले साल यह रन रेट 2500 करोड़ रुपए था। इस बेस पर भी 40% रेवेन्यू ग्रोथ एक बड़ी बात है। अभी ये शेयर हमें महंगा लग रहा है। लेकिन बहुत जल्दी ही ये शेयर निफ्टी में शामिल हो सकता है। यह स्टॉक इंडिया की डिफेंस स्टोरी का एक पोस्टर बॉय है। अभी इस कंपनी में बहुत कुछ होना बाकी है। गुरमीत चड्डा ने बताया कि यह शेयर उनके पोर्टफोलियो की टॉप होल्डिंग्स में शामिल है।
अपने पसंदीदा शेयरों पर बात करते हुए गुरमीत चड्डा ने कहा कि वे Astral से पहले ही एग्जिज कर चुके थे। लेकिन अच्छे नतीजे आने पर इस शेयर में फिर से मौके तलाश रहे हैं। आगे कंपनी के लिए पाइप बिजनेस में काफी अच्छे मौके दिख रहे हैं। कंपनी के अच्छे नतीजों को बाजार रिवॉर्ड करेगा। हालांकि, कच्चे माल की कीमतों को लेकर थोड़ा परेशानी है। लेकिन 1-2 तिमाही में स्थितियां सामान्य होने की उम्मीद है।
न्यू एज कपनियों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस स्पेस में ETERNAL, PAYTM और GROWW में उनका निवेश है। पोर्टफोलियो में इन कंपनियों का करीब 7-8 फीसदी हिस्सा है। गुरमीत चड्डा का मानना है कि न्यू एज बिजनेस में एक बास्केट होना चाहिए किसी 1-2 कंपनी में ही सारा निवेश नहीं होना चाहिए। उन्होंने बताया की उनकी तरफ से हाल ही में मीशो को पोर्टफोलियो में जोड़ा गया है। इसके अलावा लेंसकार्ट भी काफी अच्छा लग रहा है। कंपनी के नतीजे काफी अच्छे रहे हैं। कंपनी की यूनिट इकोनॉमिक्स काफी अच्छी है। लेकिन इसको अभी पोर्टफोलियो में जोड़ा नहीं गया है।
फार्मा शेयरों पर बात करते हुए उन्होंने आगे कहा कि उनके पोर्टफोलियो में लौरस लैब्स (Laurus Labs) और न्यूलैंड लैब (Neuland Lab) जैसे शेयर शामिल। अभी हाल ही में उन्होंने ब्लू जेट हेल्थकेयर (Blue Jet Healthcare) में भी निवेश किया है। फंड मैनेजमेंट शेयरों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि SBI Funds Mgmt के वैल्युएशन आकर्षक हैं। इस शेयर को उन्होंने अपने पोर्टफोलियो में शामिल किया है। दूसरी तिमाही में बाजार में तेजी संभव है। इकोनॉमी के संकेत काफी अच्छे हैं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।