Trading plan : IT शेयरों के दम पर बाजार में रिकवरी, जानिए कल के लिए क्या हो ट्रेडिंग रणनीति

Trading plan : बाजार में सिर्फ बैंक निफ्टी के अलावा अब तक कल का एक्शन रिप्ले ही देखने को मिला है। निफ्टी खुलते ही नीचे आया और शॉर्ट ट्रेड चली। अभी के लिए निफ्टी कल के निचले स्तर को बचा रहा है। आज निफ्टी बैंक में भी मुनाफावसूली देखने को मिली। निफ्टी IT आज इतना नहीं गिरा और रिकवर हुआ। आदित्य बिड़ला ग्रुप शेयरों में गिरावट आई

अपडेटेड Aug 13, 2026 पर 3:31 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Trading plan:बाजार बिल्कुल दायरे में और इंट्राडे ट्रेडर्स का है। सपोर्ट पर खरीदारी और रजिस्टेंस पर बिकवाली है। कच्चा तेल नीचे लेकिन अभी भी कम्फर्ट जोन में नहीं है

Trading plan : IT शेयरों के दम पर बाजार में रिकवरी देखने के मिल रही है। निफ्टी 24400 के करीब आ गया है। बैंक निफ्टी भी 300 प्वाइंट से ज्यादा सुधरा है। वहीं मिडकैप फ्लैट है। लेकिन स्मॉलकैप में हल्की बढ़त पर कारोबार। फीयर इंडेक्स INDIA VIX दो फीसदी से ज्यादा फिसला है। अच्छे नतीजों के दम पर एस्ट्रल का शेयर भागा है। यह करीब 9 फीसदी उछलकर आज का हीरो बना है। वहीं शानदार रिजल्ट और MSCI एंट्री की खबर से लेंसकार्ट में भी जोश कायम है। साथ ही डबल डिजिट ग्रोथ के दम पर टाटा मोटर्स CV करीब 5 फीसदी दौड़ा। PNB हाउसिंग में भी रफ्तार देखने को मिल रही है।

कमजोर बाजार में भी डिफेंस,FMCG और रियल्टी शेयरों में अच्छी खरीदारी आई है। तीनों सेक्टर इंडेक्स 0.50 फीसदी से 1 फीसदी तक भागे हैं। वहीं मेटल शेयरों में मुनाफावसूली आई है। नाल्को और हिंडाल्को 3 फीसदी फिसलकर वायदा के टॉप लूजर बने हैं।

इस साल एक जून से आदित्य बिड़ला ग्रुप की सभी कंपनियां प्रोमोटर को ब्रांड रॉयल्टी चुकाएंगी। यह रॉयल्टी रेवेन्यू का 0.25 फीसदी या अधिकतम 225 करोड़ रुपये की। इस खबर के चलते हिंडाल्को,ग्रासिम और अल्ट्राटेक जैसी कंपनियों में दो से तीन फीसदी की गिरावट आई है।


उधर कल अशोक लेलैंड,वोल्टास और NMDC समेत वायदा की 8 कंपनियों के नतीजे आने वाले हैं। वोल्टास का मुनाफा 59 फीसद बढ़ सकता है। मार्जिन में भी सुधार की उम्मीद है।

बाजार: मिलाजुला दिन

बाजार में सिर्फ बैंक निफ्टी के अलावा अब तक कल का एक्शन रिप्ले ही देखने को मिला है। निफ्टी खुलते ही नीचे आया और शॉर्ट ट्रेड चली। अभी के लिए निफ्टी कल के निचले स्तर को बचा रहा है। आज निफ्टी बैंक में भी मुनाफावसूली देखने को मिली। निफ्टी IT आज इतना नहीं गिरा और रिकवर हुआ। आदित्य बिड़ला ग्रुप शेयरों में गिरावट आई। रॉयल्टी पेमेंट की खबर की वजह से यह गिरावट आई। टाटा ग्रुप शेयरों में आज शानदार रिकवरी दिखी। कल जो सबसे ज्यादा गिरे, वही टाटा शेयर सबसे ऊपर हैं। एस्ट्रल शानदार नतीजों से आज का हीरो बना। डिफेंस शेयरों में तेजी का मोमेंटम कायम है।

Top Stock Picks : रिकवरी के मूड में बाजार, कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान से जानें किन शेयरों में होगी कमाई

बाजार: अब क्या?

बाजार बिल्कुल दायरे में और इंट्राडे ट्रेडर्स का है। सपोर्ट पर खरीदारी और रजिस्टेंस पर बिकवाली है। कच्चा तेल नीचे लेकिन अभी भी कम्फर्ट जोन में नहीं है। इंडिया VIX देखकर थोड़ा खल रहा है। अगर 24,250 टूटा तो बड़ी करेक्शन का डर। तेजी के लिए 24,550 के ऊपर निकलना जरूरी। स्टॉक स्पेसिफिक मौके भी अब काफी कम हुए हैं। कल Q1 नतीजों का भी आखिरी दिन है।

निफ्टी-बैंक निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी के लिए 24,250-24,300 पर सपोर्ट और 24,400-24,450 पर रेजिस्टेंस है। बैंक निफ्टी के लिए 57,200-57,500 पर सपोर्ट और 57,800-58,000 पर रेजिस्टेंस है।

प्री-CAS रणनीति

सेंसेक्स के ऑप्शंस 3:15 तक निपटा दें। कल के लिए रणनीति हम 3:30 पर बनाएंगे

कल के लिए रणनीति

कल के लिए फिर से न्यूट्रल रहें> आज निफ्टी की रेंज छोटी हुई है> कल शायद एक ट्रेंडिंग दिन मिले> लेकिन कोई ट्रेड लेकर जाना जुआ खेलने जैसा होगा।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।