Market outlook : लगातार चौथे सेशन में बढ़त के साथ बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी, जानिए 18 जून को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Market outlook :ब्रॉडर मार्केट ने फ्रंटलाइन इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन किया। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.5 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.8 प्रतिशत ऊपर चढ़े। सेक्टर के हिसाब से देखें तो कैपिटल गुड्स ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया और इसमें 2 प्रतिशत की बढ़त हुई। जबकि, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स,मेटल्स,पावर और PSU बैंकों में से हर एक में 1 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई

अपडेटेड Jun 17, 2026 पर 4:21 PM
Market Outlook : एलकेपी सिक्योरिटीज के तकनीकी विश्लेषक वत्सल भुवा का कहना है कि बैंक निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक छोटे कैंडलस्टिक पैटर्न के साथ सेशन खत्म किया,जो हाल के सेशन में आई जबरदस्त तेजी के बाद कंसोलिडेशन के दौर का संकेत है

Market outlook : 17 जून को मेटल,PSU बैंक,कैपिटल गुड्स और पावर शेयरों में जबरदस्त खरीदारी के दम पर भारतीय इक्विटी बेंचमार्क लगातार चौथे सेशन में बढ़त के साथ बंद हुए। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 347.14 अंक या 0.45 प्रतिशत बढ़कर 77,155.62 पर और निफ्टी 96.55 अंक या 0.40 प्रतिशत बढ़कर 24,085.70 पर बंद हुआ। निफ्टी में शामिल शेयरों में ट्रेंट,भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL),हिंडाल्को इंडस्ट्रीज,एटरनल और टाटा स्टील सबसे ज्यादा बढ़त वाले शेयर रहे। दूसरी ओर टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स,सिप्ला,बजाज फिनसर्व,ONGC और एक्सिस बैंक में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई।

ब्रॉडर मार्केट ने फ्रंटलाइन इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन किया। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.5 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.8 प्रतिशत ऊपर चढ़े। सेक्टर के हिसाब से देखें तो कैपिटल गुड्स ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया और इसमें 2 प्रतिशत की बढ़त हुई। जबकि, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स,मेटल्स,पावर और PSU बैंकों में से हर एक में 1 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई। इसके उलट,ऑटो और रियल्टी इंडेक्स में 0.5 प्रतिशत की गिरावट आई।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स में हेड ऑफ़ रिसर्च,विनोद नायर का कहना है कि US FED के पॉलिसी से पहले मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बावजूद,बॉन्ड यील्ड में कमी और रुपये में मजबूती के कारण भारतीय शेयर बाजार में तेजी बनी रही। स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ के आसपास भू-राजनीतिक तनाव कम होने से कच्चे तेल की कीमतों में लगातार नरमी बनी हुई है,जिससे निवेशकों का उत्साह बना हुआ है। US में ब्याज दरों के स्थिर रहने की उम्मीद और ग्लोबल डिमांड में सुधार के कारण IT और मेटल शेयरों में बढ़त देखी गई। जबकि, PSU बैंकों में 'मार्क-टू-मार्केट' मुनाफे और ECLGS के तहत रिस्क-वेट में ढील से मिली राहत के चलते तेजी आई। हालांकि,मॉनसून में देरी और जलाशयों में पानी का स्तर कम होने की चिंताओं के कारण दिन के दौरान कुछ 'प्रॉफ़िट बुकिंग' हुई,लेकिन सेशन के आखिर में 'शॉर्ट कवरिंग'से इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ बंद हुए।


आगे कैसी रह सकती है बाजार की चाल

LKP सिक्योरिटीज में सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे का कहना है कि निफ्टी में पूरे दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इसे 24,100 के लेवल के आसपास रुकावट (रेजिस्टेंस) का सामना करना पड़ा। ओवरऑल ट्रेंड पॉजिटिव बना हुआ है और इंडेक्स अपने 50 EMA के ऊपर बना हुआ है। हालांकि,पिछले स्विंग हाई के करीब होने की वजह से इंडेक्स में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है और निकट भविष्य में बीच-बीच में प्रॉफिट बुकिंग भी हो सकती है।

नीचे की तरफ,24,000 के लेवल के तुरंत सपोर्ट के तौर पर काम करने की उम्मीद है। अगर यह लेवल टूटता है तो 23,800 की तरफ गिरावट (करेक्शन) आ सकती है। इसके उलट,अगर यह मजबूती से 24,100 के ऊपर जाता है तो 24,300 और उससे ऊपर तक रैली की गुंजाइश बन सकती है। साथ ही,BSE ऑप्शंस की साप्ताहिक एक्सपायरी से भी बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ सकता है।

थिनक्रेडब्लू सिक्योरिटीज (ThinCredBlu Securities) के फाउंडर गौरव उदाणी का कहना है कि निफ्टी में धीरे-धीरे रिकवरी जारी रही और यह लगभग 95 अंक बढ़कर 24,085 पर बंद हुआ। आज इंडेक्स के लिए एक और पॉज़िटिव सेशन देखने को मिला। निफ्टी 24,000 के अहम लेवल से ऊपर बना रहा। यह एक अच्छा संकेत है और बताता है कि गिरावट पर भी खरीदार एक्टिव हैं। हालांकि बढ़त मामूली रही। लेकिन ऊपरी लेवल पर टिके रहने की क्षमता बेहतर होते सेंटीमेंट और मजबूत होते मार्केट स्ट्रक्चर को दिखाती है।

तकनीकी तौर पर देखें को अब फोकस 24,100-24,200 के रेजिस्टेंस जोन पर है। अगर इस रेंज के ऊपर कोई मज़बूत चाल दिखती है तो इससे नई खरीदारी शुरू हो सकती है और रैली बढ़ सकती है। नीचे की तरफ,23,800-23,900 का स्तर तत्काल सपोर्ट का काम कर सकता है और आने वाले सेशन में इसे बनाए रखना जरूरी होगा।

बाजार के लिए शॉर्ट टर्म ट्रेंड पॉजिटिव बना हुआ है और मार्केट में आक्रामक ट्रेडिंग के बजाय धैर्य रखने पर फायदा मिल रहा है। ट्रेडर्स 'गिरावट पर खरीदारी' (buy on dips) की रणनीति पर कायम रह सकते हैं,साथ ही रेजिस्टेंस लेवल के पास इंडेक्स की चाल पर भी बारीकी से नजर रख सकते हैं।

Nykaa Share Price : नायका को लगा ChatGPT का तड़का, 3% से ज्यादा भागा शेयर, ब्रोकरेज से जानिए आगे कैसी रह सकती है इसकी चाल

बैंक निफ्टी व्यू

एलकेपी सिक्योरिटीज के तकनीकी विश्लेषक वत्सल भुवा का कहना है कि बैंक निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक छोटे कैंडलस्टिक पैटर्न के साथ सेशन खत्म किया,जो हाल के सेशन में आई जबरदस्त तेजी के बाद कंसोलिडेशन के दौर का संकेत है। मोमेंटम में थोड़े समय के ठहराव के बावजूद,बड़ा टेक्निकल स्ट्रक्चर पॉज़िटिव बना हुआ है क्योंकि इंडेक्स अपने 200-डे मूविंग एवरेज से ऊपर बना हुआ है,जो इसकी मजबूती को दिखाता है।

मोमेंटम इंडिकेटर भी तेजी के नज़रिए को सपोर्ट कर रहे हैं,जिसमें RSI 60 के स्तर से ऊपर बना हुआ है। पोजीशनल सपोर्ट 57,000 और 56,500 के स्तर पर है,जबकि रेजिस्टेंस 57,800 के आस-पास दिख रहा है। कुल मिलाकर,मौजूदा ट्रेंड पॉजिटिव बना हुआ है और गिरावट पर खरीदारी (buy-on-dips) की रणनीति अपनाई जा सकती है।

 

 

 

डिस्क्लेमर:मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।