Nykaa Share Price: Nykaa की पैरेंट कंपनी FSN E-Commerce Ventures Ltd में आज 3 फीसदी की तेजी आई है। कंपनी ने AI की दुनिया में बड़ा दांव खेल दिया है। OpenAI के साथ करार के बाद शेयर में उछाल देखने को मिला है। फिलहाल 3 बजे के आसपास यह शेयर 7.30 रुपए यानी 2.68 फीसदी की बढ़त के साथ 280 रुपए के आसपास दिख रहा है। आज का इसका दिन का हाई 281.35 रुपए और दिन का लो 273.15 रुपए है। Nykaa और OpenAI के हाथ मिलाने की खबर ने स्टॉक में जोश भर दिया है। करार के बाद Nykaa के शेयर में उछाल देखने को मिला है। OpenAI से कंपनी का करार बाजार को पसंद आया है।
ब्यूटी और फ़ैशन रिटेलर Nykaa ने OpenAI के साथ कई सालों की पार्टनरशिप की घोषणा की है। इससे करार के चलते ग्राहक सीधे ChatGPT के ज़रिए Nykaa के प्रोडक्ट्स खोज सकेंगे और उनकी खरीदारी कर सकेंगे। इस खबर के चलते सुबह के कारोबार में शेयर 3.12% बढ़कर ₹280.65 पर पहुंच गया। इसने ब्रॉडर मार्केट से बेहतर प्रदर्शन किया।
इस पार्टनरशिप के तहत,भारत में ChatGPT यूजर्स सीधे चैट इंटरफेस में ही Nykaa का कैटलॉग देख सकेंगे। स्किनकेयर,कॉस्मेटिक्स,ब्यूटी प्रोडक्ट्स और फ़ैशन से जुड़े सवालों पर Nykaa की तरफ से सुझाव मिल सकेंगे और इसके लिए यूजर्स को कंपनी के ऐप या वेबसाइट पर जाने की जरूरत नहीं होगी।
यह इंटीग्रेशन OpenAI के 'एजेंटिक कॉमर्स प्रोटोकॉल'पर आधारित है। यह OpenAI और Stripe द्वारा बनाया गया एक ओपन स्टैंडर्ड है,जो ChatGPT के अंदर शॉपिंग की सुविधा देता है। हालांकि कंपनियों ने पैसों से जुड़ी शर्तों का खुलासा नहीं किया,लेकिन उन्होंने कहा कि यह सहयोग कई सालों तक अलग-अलग चरणों में लागू किया जाएगा। यह किसी भारतीय रिटेलर की पहली AI डील है। इसके तहत मार्केटिंग और ग्राहक सपोर्ट में AI का इस्तेमाल होगा। लीगल, फाइनेंस और सप्लाई चेन में भी AI इंटीग्रेशन होगा।
बता दें कि Skin Scan, Virtual Try-On और Ask Nykaa पहले से मौजूद है। कंपनी का 5.5 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों का बड़ा बेस है। देशभर में NYKAA के 313 ऑफलाइन स्टोर है। यह करार कंपनी के लिए AI+BEAUTY+FASHION का दमदार कॉम्बिनेशन बनाएगा।
इंटरनेट कंपनियों पर UBS की राय
UBS ने Nykaa पर न्यूट्रल कॉल देते हुए 290 रुपए का टारगेट दिया है। वहीं,दूसरी इंटरनेट कंपनियों पर UBS की राय की बात करें तो इसने इटरनल को बॉय कॉल देते हुए 305 रुपए का टारगेट दिया है। मीशो पर इसमें बॉय कॉल देते हुए 210 रुपए का टारगेट सेट किया है। वहीं, इंफो एज पर बॉय कॉल देते हुए 1280 रुपए का टारगेट दिया है। जबकि, स्विगी पर बॉय कॉल देते हुए 335 रुपए का टारगेट सेट किया है।
UBS का कहना है कि इस करार से बाजार में NYKAA की पकड़ मजबूत हुई है। NYKAA इंडस्ट्री कंपिटीशन में आगे जा रही है। लेकिन NYKAA के वैल्युएशन को लेकर चिंता कायम है। इंटरनेट शेयरों के लिए 2026 रहा मुश्किल साल रहा है। कई शेयर इस साल 10-30% तक फिसले हैं। कमजोर मैक्रो और बढ़ते कंपिटीशन का असर बाजार पर देखने को मिला है। AI डिसरप्शन ( AI DISRUPTION) की चिंता भी बरकरार रही है। वित्त वर्ष 2026 की दूसरी छमाही के बाद ग्रोथ में सुधार की उम्मीद है। MV,ऑर्डर और बिलिंग में सुधार के संकेत हैं। क्विक कॉमर्स में कंपनिटीशन का दबाव घटा है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।