Trading plan : निफ्टी के हर मूव को पकड़ने की कोशिश है बेकार,गिरावट में सपोर्ट पर खरीदारी करना बेहतर रणनीति

Trading plan : बाजार में प्राइस एक्शन अच्छा है। जरूरी नहीं है कि हर रोज 200 अंक निफ्टी को चलना ही है। कुछ समय निफ्टी 24,000 के ऊपर बिता रहा है। अगला ब्रेकआउट काफी जल्दी ही आना चाहिए। तेजी में बैंक निफ्टी ने भी आज अच्छा हिस्सा लिया है। अगर आप होल्ड कर रहे हैं तो पैसा बन रहा है

अपडेटेड Jun 17, 2026 पर 3:21 PM
Trading Strategy : अनुज सिंघल का कहना है कि निफ्टी के लिए 24,050-24,200 पर रेजिस्टेंस और 23,850-23,900 पर सपोर्ट है

Trading plan : कच्चे तेल में नरमी और रुपये की मजबूती के दम पर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी का मोमेंटम देखने को मिल रहा है। हालांकि 17 जून को दोपहर के कारोबार में भारतीय इक्विटी बेंचमार्क ने अपनी शुरुआती बढ़त का अधिकांश हिस्सा गंवा दिया है। कुछ खास सेक्टर में प्रॉफिट बुकिंग के कारण निफ्टी 24,000 के स्तर के आसपास बना हुआ है। सेक्टर के हिसाब से देखें तो ऑटो,FMCG,रियल्टी और हेल्थकेयर शेयरों में बिकवाली का दबाव दिख रहा है। जबकि कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, IT और मेटल शेयरों में खरीदारी आई है। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स सपाट कारोबार कर रहा है,जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 0.7% ऊपर है।

बाजार: 24,050 की बड़ी दीवार

ऐसे में बाजार की आगे की दिशा पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार ऊपर है लेकिन ऊपरी स्तरों पर टिकने में दिक्कत है। सभी बड़े इंडेक्स में छोटी-मोटी तेजी है। मानसून की दिक्कत से FMCG औरऑटो शेयर गिरे हैं। टाटा मोटर्स PV और M&M जैसे शेयरों पर आज थोड़ी गाज गिरी है। लेकिन IT ने आज फिर एक बढ़िया फॉलो थ्रू दिया है। 2 दिनों से CNBC-आवाज़ पर IT पर पॉजिटिव नजरिया रहा है। इसके अलावा डिफेंस और चुनिंदा कैपिटल मार्केट शेयर भागे हैं। BSE में आज मुनाफावसूली हुई है। NSE का IPO जल्दी ही आ सकता है। BSE इस समय NSE के मुकाबले काफी महंगा है। डिक्सन टेक में 2 दिनों में शानदार रैली आई है।


Experts View : मार्केट दिग्गज नूरेश मेरानी से जाने निफ्टी-बैंक निफ्टी में कहां होगी कमाई, किन शेयरों में बनेगा पैसा

बाजार: अब आगे क्या?

बाजार में प्राइस एक्शन अच्छा है। जरूरी नहीं है कि हर रोज 200 अंक निफ्टी को चलना ही है। कुछ समय निफ्टी 24,000 के ऊपर बिता रहा है। अगला ब्रेकआउट काफी जल्दी ही आना चाहिए। तेजी में बैंक निफ्टी ने भी आज अच्छा हिस्सा लिया है। अगर आप होल्ड कर रहे हैं तो पैसा बन रहा है। निफ्टी के हर मूव को पकड़ने की कोशिश बेकार है। बेहतर है बड़े ट्रेंड के साथ रहना और गिरावट में सपोर्ट पर खरीदारी करना।

निफ्टी-बैंक निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी के लिए 24,050-24,200 पर रेजिस्टेंस और 23,850-23,900 पर सपोर्ट है। वहीं, बैंक निफ्टी के लिए 56,800-57,000 पर सपोर्ट और 57,800-58,000 पर रेजिस्टेंस है।

कल के लिए रणनीति

कल के लिए वही कॉल सौदों में बने रहने की रणनीति रहेगी। ना कोई STT,ना कोई ब्रोकरेज। हमारा नजरिया पिछले 7 दिनों से एक ही रहा है। लेकर बैठे रहें और SL को ऊपर लाते रहें।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।