Market Outlook : बुधवार को एक उतार-चढ़ाव भरे ट्रेडिंग सेशन के बाद बेंचमार्क इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। इस तरह तीन दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला टूट गया। आज मेटल,तेल से जुड़ी और कंज्यूमर कंपनियों के शेयरों में आई मजबूती ने IT और ऑटो शेयरों की कमजोरी की भरपाई कर दी। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 49.74 अंक या 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74,608.98 पर और निफ्टी 33.05 अंक या 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,412.60 पर बंद हुआ। मार्केट ब्रेथ भी पॉजिटिव रही। 1,690 शेयरों में गिरावट के मुकाबले 2,328 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई।
