Market outlook : मजबूत बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए 22 अप्रैल को कैसी रह सकती है इसकी चाल
Market outlook : सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए FMCG और Realty इंडेक्स में 2-2 प्रतिशत की बढ़त हुई,जबकि Bank और Telecom इंडेक्स में 1-1 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई
Market cues : आगे मौजूदा चार्ट फॉर्मेशन के आधार पर,बैंकिंग इंडेक्स से तेजी जारी रखने की उम्मीद है और यह 58000 के स्तर को और उसके बाद नियर टर्म में 58500 के स्तर को फिर से टेस्ट कर सकता है
Stock Market : 21 अप्रैल को भारतीय इक्विटी मार्केट अच्छी तेजी लेकर बंद हुए हैं। निफ्टी 24,550 के ऊपर टिके रहने में कामयाब रहा है। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 753.03 अंक या 0.96 फीसदी की बढ़त के साथ 79,273.33 पर और निफ्टी 211.75 अंक या 0.87 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,576.60 पर बंद हुआ है। आज के सेशन में मार्केट ब्रेथ भी मजबूत रही। लगभग 2407 शेयरों में तेजी देखने को मिली। वहीं,1702 शेयरों में गिरावट आई और 148 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। आज छोटे-मझोले शेयर भी जोश में रहे। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.5 प्रतिशत की बढ़त हुई और स्मॉलकैप इंडेक्स में लगभग 1 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली।
निफ्टी में सबसे ज़्यादा बढ़त हासिल करने वाले शेयरों में Nestle India, HUL, Trent, ICICI Bank और Bajaj Finance शामिल रहे। जबकि सबसे ज़्यादा गिरावट वाले शेयरों में SBI Life Insurance, Bharat Electronics, Jio Financial, Dr Reddy's Labs और Titan Company शामिल रहे।
सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए FMCG और Realty इंडेक्स में 2-2 प्रतिशत की बढ़त हुई,जबकि Bank और Telecom इंडेक्स में 1-1 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइज़ेशन पिछले सेशन के लगभग ₹466 लाख करोड़ से बढ़कर लगभग ₹469 लाख करोड़ हो गया, जिससे निवेशकों की वेल्थ एक ही सेशन में लगभग ₹3 लाख करोड़ बढ़ गई।
शुक्रवार,17 अप्रैल से ही सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स हरे निशान में बने हुए हैं। इन लगातार तीन सत्रों के दौरान,सेंसेक्स 1,300 से अंकों से ज्यादा,यानी 1.7% ऊपर चढ़ा है। वहीं, निफ्टी लगभग 400 अंक यानी 1.5% ऊपर गया है।
बाज़ार में तेजी के पीछे मुख्य वजह अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति वार्ता को लेकर बनी उम्मीद है। Axios के मुताबिक अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (JD Vance) मंगलवार (21 अप्रैल,US समय के मुताबिक) सुबह तक ईरान के साथ बातचीत फिर से शुरू करने के लिए इस्लामाबाद रवाना हो सकते हैं,क्योंकि 7 अप्रैल को घोषित दो हफ़्ते का सीज़फ़ायर 21 अप्रैल को खत्म हो जाएगा।
इस शांति समझौते से कच्चे तेल की कीमतें कम होने की उम्मीद है,जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर बाज़ार के सामने आने वाली प्रमुख मैक्रोइकोनॉमिक रुकावटें दूर हो जाएंगी। इस बीच,US-ईरान शांति वार्ता को लेकर बनी उम्मीदों के चलते मंगलवार को ब्रेंट क्रूड की कीमतों में लगभग 1% की गिरावट आई।
आगे कैसी रह सकती है बाजार की चाल
इक्विरस वेल्थ के MD और बिजनेस हेड अंकुर पुंज का कहना है कि ग्लोबल बाजारों में आई तेजी ने घरेलू इक्विटी में निवेशकों के भरोसे को मज़बूत किया। बैंकिंग,FMCG और रियल्टी शेयरों में ज़ोरदार खरीदारी से प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स ऊपर चढ़े। हालांकि,निवेशक शांति वार्ता को लेकर बनी अनिश्चितता के चलते सतर्क बने रहेंगे,क्योंकि दोनों पक्षों के बीच किसी भी तरह के और तनाव से निवेशकों का भरोसा कमजोर पड़ सकता है।
थिनक्रेडब्लू सिक्योरिटीज (ThinCredBlu Securities) के फाउंडर गौरव उदानी का कहना है कि Nifty ने 24,571 पर मज़बूत क्लोजिंग दी। आज यह 206 अंक ऊपर बंद हुआ। 24,400 के रेजिस्टेंस जोन के ऊपर एक निर्णायक ब्रेकआउट के बाद इसने अपनी मजबूती की पुष्टि की है। यह चाल संकेत देती है कि तेजड़िए फिर से बाजार में आ गए हैं और मोमेंटम साफ तौर पर ऊपर की ओर है।
Bank Nifty ने भी इस रैली को सहारा दिया और 765 अंकों की बढ़त के साथ 57,350 पर बंद हुआ। यह बैंकिंग सेक्टर और पूरे बाज़ार में जारी मजबूती को दिखाता है। तकनीकी रूप से 24,400 के ऊपर का ब्रेकआउट काफी अहम है और निफ्टी नियर टर्म में 24,850–25,000 के रेजिस्टेंस जोन की ओर जा सकता है। बाजार की बनावट पूरी तरह से पॉज़िटिव बनी हुई है। अगर मोमेंटम बना रहता है तो और भी ऊंचे स्तर देखने को मिल सकते हैं।
नीचे की ओर 24,300–24,400 अब एक अहम सपोर्ट ज़ोन का काम करेगा,जहां गिरावट आने पर खरीदारी में दिलचस्पी बढ़ने की उम्मीद है। जब तक कि इंडेक्स सपोर्ट लेवल से ऊपर बना रहता है गिरावट में खरीदारी की रणनीति पर कायम रहें।
SBI सिक्योरिटीज के तकनीकी और डेरिवेटिव्स अनुसंधान हेड सुदीप शाह ने कहा कि आगे निफ्टी के लिए 24660–24700 पर स्थित 100 डे EMA जोन एक अहम रेजिसेंट का काम करेगा। 24700 के ऊपर लगातार बढ़त से 24950 की ओर और ऊपर जाने की संभावना बन सकती है। नीचे की तरफ, 24460–24430 का जोन तत्काल सपोर्ट का काम कर सकता है।
बैंक निफ्टी व्यू
सुदीप शाह ने कहा कि बैंकिंग बेंचमार्क इंडेक्स बैंक निफ्टी ने मंगलवार को फ्रंटलाइन इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन किया और 57400 के स्तर के करीब बंद हुआ। इसमें 1.39% की मज़बूत बढ़त दर्ज की गई। डेली चार्ट पर,इंडेक्स ने एक बड़ी बुलिश कैंडल बनाई है,जो मज़बूत खरीदारी की दिलचस्पी को दिखाती है। खास बात यह है कि बैंक निफ्टी अपने 100 डे और 200 डे EMA से ऊपर बंद होने में भी कामयाब रहा,जो एक पॉजिटिव तकनीकी बदलाव है और ट्रेंड की मज़बूती में सुधार का संकेत देता है।
आगे मौजूदा चार्ट फॉर्मेशन के आधार पर,बैंकिंग इंडेक्स से तेजी जारी रखने की उम्मीद है और यह 58000 के स्तर को और उसके बाद नियर टर्म में 58500 के स्तर को फिर से टेस्ट कर सकता है। नीचे की ओर 56800–56700 का जोन एक तत्काल सपोर्ट जोन के रूप में काम कर सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।