Get App

Market outlook : मजबूत बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए 22 अप्रैल को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Market outlook : सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए FMCG और Realty इंडेक्स में 2-2 प्रतिशत की बढ़त हुई,जबकि Bank और Telecom इंडेक्स में 1-1 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई

Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Apr 21, 2026 पर 4:30 PM
Market outlook : मजबूत बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए 22 अप्रैल को कैसी रह सकती है इसकी चाल
Market cues : आगे मौजूदा चार्ट फॉर्मेशन के आधार पर,बैंकिंग इंडेक्स से तेजी जारी रखने की उम्मीद है और यह 58000 के स्तर को और उसके बाद नियर टर्म में 58500 के स्तर को फिर से टेस्ट कर सकता है

Stock Market : 21 अप्रैल को भारतीय इक्विटी मार्केट अच्छी तेजी लेकर बंद हुए हैं। निफ्टी 24,550 के ऊपर टिके रहने में कामयाब रहा है। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 753.03 अंक या 0.96 फीसदी की बढ़त के साथ 79,273.33 पर और निफ्टी 211.75 अंक या 0.87 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,576.60 पर बंद हुआ है। आज के सेशन में मार्केट ब्रेथ भी मजबूत रही। लगभग 2407 शेयरों में तेजी देखने को मिली। वहीं,1702 शेयरों में गिरावट आई और 148 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। आज छोटे-मझोले शेयर भी जोश में रहे। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.5 प्रतिशत की बढ़त हुई और स्मॉलकैप इंडेक्स में लगभग 1 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली।

निफ्टी में सबसे ज़्यादा बढ़त हासिल करने वाले शेयरों में Nestle India, HUL, Trent, ICICI Bank और Bajaj Finance शामिल रहे। जबकि सबसे ज़्यादा गिरावट वाले शेयरों में SBI Life Insurance, Bharat Electronics, Jio Financial, Dr Reddy's Labs और Titan Company शामिल रहे।

सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए FMCG और Realty इंडेक्स में 2-2 प्रतिशत की बढ़त हुई,जबकि Bank और Telecom इंडेक्स में 1-1 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइज़ेशन पिछले सेशन के लगभग ₹466 लाख करोड़ से बढ़कर लगभग ₹469 लाख करोड़ हो गया, जिससे निवेशकों की वेल्थ एक ही सेशन में लगभग ₹3 लाख करोड़ बढ़ गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें