Market trend : 12 अगस्त को भारी उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र में भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सपाट नोट पर बंद हुए हैं। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 56.99 अंक या 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 79,648.92 पर और निफ्टी 20.50 अंक या 0.08 फीसदी की गिरावट के साथ 24,347.00 पर बंद हुआ है। आज लगभग 1760 शेयरों में तेजी आई, 1801 शेयरों में गिरावट आई और 87 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। हीरो मोटोकॉर्प, एक्सिस बैंक, ओएनजीसी, इंफोसिस और जेएसडब्ल्यू स्टील निफ्टी के टॉप गेनर रहे। जबकि एनटीपीसी, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, अदानी पोर्ट्स, एसबीआई और डॉ रेड्डीज लैब्स निफ्टी के टॉप लूजर रहे।
बीएसई मिडकैप इंडेक्स सपाट बंद हुआ है। जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी ऊपर रहा बंद हुआ है। अगल-अलग सेक्टरों में, एफएमसीजी, पावर, पीएसयू बैंक और मीडिया 0.5-2 फीसदी नीचे बंद हुए हैं। जबकि बैंक, टेलीकॉम, आईटी, तेल और गैस, धातु और रियल्टी 0.3-1 फीसदी ऊपर बंद हुए हैं।
13 अगस्त को कैसी रह सकती है बाजार की चाल
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के विनोद नायर का कहना है कि भारतीय बाजार आज सपाट रहा। इसकी शुरुआती चाल अदाणी-हिंडेनबर्ग-सेबी प्रकरण से प्रभावित हुई। हालांकि, बाजार ने ग्लोबल बाजारों से सकारात्मक संकेत लेते हुए बाद में तेजी पकड़ी। इसके अलावा, घरेलू बाजार रिटेल महंगाई में गिरावट की उम्मीद कर रहा है। अच्छे मानसून से रिटेल महंगाई कम होने की उम्मीद है। फिर भी, तेल की कीमतों में तेजी और खाने-पीने की चीजों की महंगाई में उतार-चढ़ाव को देखते हुए महंगाई बढ़ने का जोखिम बना हुआ है।
प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि भारतीय बाजारों ने आज के कारोबारी सत्र की शुरुआत सुस्ती के साथ की। इसके बाद तेज रिकवरी हुई। बीच सत्र में सीमित दायरे में कारोबार करने के बाद कारोबारी सत्र के आखिरी हिस्से में फिर से गिरावट हावी हो गई। अंत में निफ्टी 20.50 अंकों की गिरावट के साथ 24,347 पर बंद हुआ। कंसोलीडेशन रेंज के ऊपरी छोर को छूने के बाद निफ्टी ने एक लॉन्ग लेग्ड डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है। फिर से अपट्रेंड शुरू होने के लिए 24,450-24,470 के जोन से ऊपर एक मजबूत क्लोजिंग जरूरी है। वहीं, नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 24,200 पर सपोर्ट दिख रहा है।
कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान का कहना है कि आज बेंचमार्क इंडेक्स में उतार-चढ़ाव भरा कारोबारी सत्र देखने को मिला। निफ्टी 21 अंक नीचे बंद हुआ जबकि सेंसेक्स 57 अंक नीचे सेटल हुआ। तकनीकी रूप से देखें तो सुबह-सुबह इंट्राडे बिकवाली के बाद बाजार ने 24200/79200 के पास सपोर्ट लिया और वहां से तेजी से वापसी की। हालांकि, यह 24400/79850 के रजिस्टेंस जोन से ऊपर बंद होने में विफल रहा।
श्रीकांत चौहान का मानना है कि, वर्तमान में इंट्राडे मार्केट की दिशा साफ नहीं है। इसलिए इंट्राडे ट्रेडर्स के लिए लेवल आधारित ट्रेडिंग सबसे अच्छी रणनीति होगी। बुल्स के लिए, 24400/79850 तत्काल ब्रेकआउट ज़ोन होगा। इसके ऊपर जाने पर बाजार 24500-24550/80100-80400 तक बढ़ सकता है। दूसरी तरफ, 24300/79500 से नीचे गिरावट बढ़ सकती। इससे नीचे जाने पर बाजार 24200-24170/79200-79000 के स्तर को फिर से छू सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।