Market outlook : गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार,जानिए 29 अप्रैल को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Market outlook :Nifty 50 में सबसे ज़्यादा गिरावट वाले शेयरों में इटरनल, एक्सिस बैंक, HCLटेक, श्रीराम फाइनेंस और इंटरग्लोब एविएशन शामिल रहे। इसके उलट ओएनजीसी,कोल इंडिया,डॉ.रेड्डीज लैबोरेटरीज,अदानी एंटरप्राइजेज और ग्रासिम इंडस्ट्रीज ने सबसे ज़्यादा बढ़त हासिल की

अपडेटेड Apr 28, 2026 पर 4:13 PM
Story continues below Advertisement
Stock market : ब्रॉडर मार्केट ने बेंचमार्क से बेहतर प्रदर्शन किया। मिडकैप इंडेक्स में 0.2% और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.4% की बढ़त दर्ज की गई

Stock Market : भारतीय इक्विटी इंडेक्स ने पिछले सेशन की लगभग सारी बढ़त गंवा दी और 28 अप्रैल को Nifty 24,000 के नीचे आकर गिरावट के साथ बंद हुआ। बाजार बंद होने पर सेंसेक्स 416.72 अंक या 0.54 प्रतिशत गिरकर 76,886.91 पर और निफ्टी 97 अंक या 0.40 प्रतिशत गिरकर 23,995.70 पर सेटल हुआ। करीब 1923 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई, 2157 शेयरों में गिरावट आई और 157 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

Nifty 50 में सबसे ज़्यादा गिरावट वाले शेयरों में इटरनल, एक्सिस बैंक, HCLटेक, श्रीराम फाइनेंस और इंटरग्लोब एविएशन शामिल रहे। इसके उलट ओएनजीसी,कोल इंडिया,डॉ.रेड्डीज लैबोरेटरीज,अदानी एंटरप्राइजेज और ग्रासिम इंडस्ट्रीज ने सबसे ज़्यादा बढ़त हासिल की।

ब्रॉडर मार्केट ने बेंचमार्क से बेहतर प्रदर्शन किया। मिडकैप इंडेक्स में 0.2% और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.4% की बढ़त दर्ज की गई।


सेक्टरों की बात करें तो सरकारी बैंक इंडेक्स में 1% की गिरावट आई,जबकि प्राइवेट बैंक इंडेक्स 0.8% नीचे गिरा। IT इंडेक्स 0.7% और ऑटे इंडेक्स 0.5% नीचे आया। दूसरी ओर एनर्जी इंडेक्स में 1.6%,ऑयल एंड गैस इंडेक्स में 1% और मेटल इंडेक्स में 0.7% की बढ़त देखने को मिली।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के रिसर्च हेड विनोद नायर का कहना है कि घरेलू शेयर बाज़ार रेगुलेटरी सख्ती और भू-राजनीतिक दबावों के आगे झुकते नजर आ रहे हैं और अपने निचले स्तरों से हाल में मिली बढ़त को बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। आज बैंकिंग शेयरों में सबसे ज़्यादा गिरावट देखने को मिली। RBI ने अपने क्रेडिट लॉस फ्रेमवर्क और एसेट क्लासिफिकेशन के नियम जारी कर दिए हैं। इससे ज़्यादा प्रोविजनिंग को लेकर चिंताएं बढ़ गईं है। इसका असर बैंकिंग शेयरों पर दिखा है।

US Fed के रेट पर फ़ैसले से पहले निवेशक सावधानी के मूड में हैं। इसने बिकवाली के दबाव को और बढ़ा दिया। इसके अलावा बैंक ऑफ जापान का सख़्त रुख़,कमज़ोर एशियाई बाज़ार और पश्चिम एशिया में जारी तनाव ने ब्रेंट की कीमतों को ऊंचा बनाए रखा,जिससे भारत के लिए आयात से आने वाली महंगाई का जोखिम बढ़ गया है। FII की लगातार निकासी और रुपये की कमज़ोरी ने बाज़ार के सेंटिमेंट पर और दबाव डाला,हालांकि DII की खरीदारी से कुछ सहारा मिला।

आगे कैसी रह सकती है बाजार की चाल

निफ्टी व्यू

SBI सिक्योरिटीज के टेक्निकल एंड डेरिवेटिव्स रिसर्च हेड सुदीप शाह का कहना है कि आगे निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 23850-23800 के दायरे में है। इस दायरे से नीचे कोई भी टिकाऊ गिरावट इंडेक्स की कमजोरी को 23650 तक बढ़ा सकती है,जिसके बाद नियर टर्म में यह 23500 तक जा सकता है। दूसरी ओर 24200–24250 का दायरा तत्काल रेजिस्टेंस के तौर पर काम कर सकता है।

Trading plan : बाजार में फिर से लौट रहा रिस्क, बैंक निफ्टी की आधी शॉर्ट पोजिशन बुक करें, बाकी आधी शॉर्ट पोजिशन करें हेज

LKP सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे का कहना है कि निफ्टी 20EMA और 50EMA के बैंड के बीच फंस गया है और ऐसा लगता है कि मार्केट अगले डायरेक्शनल मूव के लिए संकेतों का इंतज़ार कर रहा है। मार्केट किसी खास दायरे से आगे बढ़ने के लिए पूरी तरह से भरोसे नहीं लग रहा है। दूसरी ओर RSI एक बेयरिश क्रॉसओवर में है,जो प्राइस मोमेंटम में गिरावट का संकेत दे रहा है। निचले स्तर पर,सपोर्ट 23,950 पर है। इस स्तर से नीचे की कोई भी निर्णायक गिरावट मार्केट में करेक्शन ला सकती है। ऊपर की तरफ रेजिस्टेंस 24200 पर है। इसके ऊपर जाने पर निफ्टी में और तेजी आ सकती है।

बैंक निफ्टी व्यू

LKP सिक्योरिटीज में टेक्निकल एनालिस्ट वत्सल भुवा का कहना है कि आज इंडेक्स की क्लोजिंग कमजोर रही। यह अपने तत्काल स्विंग सपोर्ट के नीचे एक बेयरिश कैंडलस्टिक बनाते हुए बंद हुआ,जो लगातार बने बिकवाली के दबाव का संकेत है। मोमेंटम इंडिकेटर्स भी कमजोर बने हुए हैं। RSI एक बेयरिश क्रॉसओवर दिखा रहा है और अहम स्तरों से नीचे बना हुआ है। यह सेटअप थोड़े कमजोर शॉर्ट-टर्म आउटलुक का संकेत है।

इंडेक्स के 54,800 के स्तर के पास मौजूद अपने 20-दिन के मूविंग एवरेज की ओर बढ़ने की संभावना है। आगे चलकर इसमें बेयरिश रुझान के साथ ही ट्रेडिंग जारी रहने की उम्मीद है। इसमें 55,000 के स्तर पर सपोर्ट और 55,800 के स्तर के आसपास रेजिस्टेंस देखने को मिल सकता है।

SBI सिक्योरिटीज के टेक्निकल एंड डेरिवेटिव्स रिसर्च हेड सुदीप शाह का कहना है कि बैंक निफ्टी ने बेंचमार्क की तुलना में काफ़ी कमज़ोर प्रदर्शन किया। इंडेक्स कमज़ोर खुला। थोड़ी देर के लिए इसमें खरीदारी देखने को मिली,लेकिन ऊपरी स्तरों पर ज़ोरदार बिकवाली के कारण यह पूरे दिन नीचे ही रहा। आख़िरकार यह 1.54% की गिरावट के साथ 55400 पर बंद हुआ। अहम बात यह है कि अब यह पिछले दो दिनों के निचले स्तर 55950–55750 से भी नीचे फिसल गया है। साथ ही डेली चार्ट पर अपने 20-डे EMA से भी नीचे आ गया है,जो इसमें शॉर्ट टर्म कमज़ोरी का संकेत है।

आगे बैंक निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 54900-54800 के ज़ोन में है। इस ज़ोन के नीचे कोई भी टिकाऊ गिरावट इंडेक्स की कमज़ोरी को 54400 की ओर बढ़ा सकती है,जिसके बाद नीयर टर्म में यह 54000 तक जा सकता है। दूसरी ओर 55900–56000 का ज़ोन तत्काल रेजिस्टेंस के तौर पर काम कर सकता है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।