Stocks in Focus: लॉजिस्टिक्स कंपनी ने शिपिंग का चार्ज 12% तक बढ़ाया, शेयरों पर रहेगी नजर

Stocks in Focus: लॉजिस्टिक्स कंपनी Blue Dart Express ने घरेलू शिपिंग चार्ज 9 से 12% तक बढ़ाने का ऐलान किया है। नई दरें 1 जनवरी 2027 से लागू होंगी। जानिए शेयर का हाल और कंपनी के कारोबार से जुड़ी अहम बातें।

अपडेटेड Sep 30, 2026 पर 8:24 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Blue Dart Express का शेयर बुधवार, 30 सितंबर को NSE पर 1.16% की तेजी के साथ ₹4,629 पर बंद हुआ।

Stocks in Focus: लॉजिस्टिक्स कंपनी Blue Dart Express ने घरेलू शिपिंग की कीमतें बढ़ाने का ऐलान किया है। 1 जनवरी 2027 से अलग-अलग प्रोडक्ट और ग्राहक के शिपिंग प्रोफाइल के हिसाब से कीमतों में 9% से 12% तक बढ़ोतरी होगी।

कंपनी ने कहा कि यह बढ़ोतरी बढ़ती ऑपरेटिंग लागत की भरपाई के लिए की जा रही है। हालांकि, 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2026 के बीच नए ग्राहक बनने वालों को इस बढ़ोतरी से छूट मिलेगी। यानी इन ग्राहकों पर 1 जनवरी 2027 से लागू होने वाली नई कीमत का असर नहीं होगा।

Blue Dart ने कीमतें क्यों बढ़ाईं?


कंपनी के मुताबिक मजदूरी और यूटिलिटी कॉस्ट बढ़ने से ऑपरेटिंग खर्च बढ़ा है। इसके अलावा महंगाई का भी लागत पर असर पड़ा है।

Blue Dart के चीफ कमर्शियल ऑफिसर Dipanjan Banerjee ने कहा कि कंपनी इन बढ़ती लागतों को संभालने के लिए प्रोडक्टिविटी बढ़ाने, नेटवर्क को बेहतर बनाने और ऑटोमेशन पर काम कर रही है। कंपनी का कहना है कि नई कीमतों से घरेलू कारोबार में डिलीवरी की स्पीड और सर्विस क्वालिटी बनाए रखने में मदद मिलेगी।

एयर और ग्राउंड नेटवर्क पर निवेश

Blue Dart अपने एयर और ग्राउंड नेटवर्क में निवेश जारी रखेगी। कंपनी का फोकस नेटवर्क को ज्यादा कुशल बनाने, सर्विस बेहतर करने और टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल बढ़ाने पर है।

Blue Dart के मैनेजिंग डायरेक्टर Balfour Manuel ने कहा कि भारत में कारोबार बढ़ रहा है। कंपनियां नए बाजारों में भी विस्तार कर रही हैं। ऐसे में लॉजिस्टिक्स नेटवर्क को मजबूत करना जरूरी है।

Blue Dart के शेयरों का हाल

Blue Dart Express का शेयर बुधवार, 30 सितंबर को NSE पर 1.16% की तेजी के साथ ₹4,629 पर बंद हुआ। पिछले 6 महीने में स्टॉक 5.13% गिरा है। वहीं, 1 साल में इसने 18.71% का नेगेटिव रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप 11 हजार करोड़ रुपये है।

Blue Dart का बिजनेस क्या है

Blue Dart Express लॉजिस्टिक्स और एक्सप्रेस डिलीवरी कंपनी है। यह घरेलू और इंटरनेशनल पार्सल, डॉक्यूमेंट और कार्गो डिलीवरी की सेवाएं देती है। कंपनी का बड़ा नेटवर्क एयर और ग्राउंड ट्रांसपोर्ट के जरिए सामान को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने का काम करता है।

Stock in Focus: 1 साल में 46% क्रैश हुआ स्टॉक, अब इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को ₹220 करोड़ का टोल ऑपरेशन कॉन्ट्रैक्ट मिला

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।