Stock in Focus: 1 साल में 46% क्रैश हुआ स्टॉक, अब इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को ₹220 करोड़ का टोल ऑपरेशन कॉन्ट्रैक्ट मिला

Stock in Focus: इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी Highway Infrastructure को ₹220.66 करोड़ का टोल ऑपरेशन कॉन्ट्रैक्ट मिला है। कंपनी गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा संभालेगी। लेकिन एक साल में शेयर 46% से ज्यादा गिर चुका है। जानिए नए कॉन्ट्रैक्ट और शेयर से जुड़ी अहम जानकारी।

अपडेटेड Sep 30, 2026 पर 7:15 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर का शेयर बुधवार को 0.67% की गिरावट के साथ ₹42.97 पर बंद हुआ।

Stock in Focus: इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी Highway Infrastructure Ltd को ₹220.66 करोड़ का बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है। यह काम उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (UPEIDA) ने दिया है। कंपनी गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा का संचालन करेगी।

दो साल का है कॉन्ट्रैक्ट

हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को यह काम दो साल के लिए मिला है। कंपनी एक्सप्रेसवे पर यूजर फीस भी वसूलेगी। इसके साथ ही टोल प्लाजा का पूरा संचालन भी संभालेगी। कंपनी को चार पेट्रोल-कम-सेफ्टी व्हीकल भी तैनात करने होंगे। इन गाड़ियों के लिए जरूरी कर्मचारियों की व्यवस्था भी कंपनी करेगी।


पहले साल मिलेंगे ₹105.08 करोड़

हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को पहले साल ₹105.08 करोड़ का भुगतान मिलेगा। दूसरे साल कॉन्ट्रैक्ट की रकम में 10% की बढ़ोतरी होगी। दो साल में कुल कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू ₹220.66 करोड़ है। कंपनी को इस काम के लिए 16 सितंबर को लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस मिला था। इसके बाद 30 सितंबर को कॉन्ट्रैक्ट एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर हुए।

शेयर का हाल

हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर का शेयर बुधवार को 0.67% की गिरावट के साथ ₹42.97 पर बंद हुआ। पिछले 6 महीने में स्टॉक 7.17% गिरा है। वहीं, 1 साल में यह 46.02% क्रैश हो चुका है। कंपनी का मार्केट कैप 308 करोड़ रुपये है।

क्या करती है कंपनी?

इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी Highway Infrastructure Ltd तीन मुख्य कारोबार करती है। इसमें टोल कलेक्शन, EPC इंफ्रास्ट्रक्चर और रियल एस्टेट शामिल हैं। टोल कारोबार में कंपनी हाईवे और एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा का संचालन और यूजर फीस कलेक्शन करती है। EPC कारोबार में सड़क, हाईवे और ब्रिज जैसे प्रोजेक्ट बनाए जाते हैं। इसके अलावा कंपनी रेजिडेंशियल और कमर्शियल रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में भी काम करती है।

कंडोम बनाने वाली इस कंपनी का शेयर बना रॉकेट, एक साल में पैसा 7 गुना किया

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।