Market trend: 13 नवंबर को सेंसेक्स और निफ्टी भारी गिरावट के साथ बंद हुए। बाजार में लगातार पांचवें दिन गिरावट रही। महंगाई की चिंताओं और मेटल शेयरों में बिकवाली ने मार्केट सेंटिमेंट को प्रभावित किया। निफ्टी अब 27 सितंबर के अपने ऑल टाइम हाई से लगभग 10 फीसदी टूट चुका है। कारोबारा सत्र के अंत में सेंसेक्स 984 अंक या 1.3 फासदी गिरकर 77,690 पर बंद हुआ। जबकि, निफ्टी 324 अंक या 1.4 फीसदी गिरकर 23,559 पर बंद हुआ। आज लगभग 628 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई, 3,180 शेयरों में गिरावट आई और 92 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
