Get App

Market cues : बुलिश मोमेंटम में सुधार के मिल रहे संकेत, मुनाफे के सौदे पकड़ने के लिए आज इन लेवल्स पर रहे नजर

Nifty Trade setup : मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि आगे चलकर, 23,300–23,350 का जोन निफ्टी के लिए तत्काल रेजिस्टेंस का काम कर सकता है। इसके बाद 23,500 के स्तर पर अगला बड़ा रेजिस्टेंस होगा। नीचे की तरफ, 22,900–23,000 की रेंज में तत्काल सपोर्ट है और इसके बाद 22,800 के स्तर पर बड़ा सपोर्ट होगा

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Oct 19, 2026 पर 9:07 AM
Market cues : बुलिश मोमेंटम में सुधार के मिल रहे संकेत, मुनाफे के सौदे पकड़ने के लिए आज इन लेवल्स पर रहे नजर
Trade Setup : बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 16 अक्टूबर को गिरकर 1.21 पर आ गया, जबकि पिछले सत्र में यह 1.37 था

Trade setup for today : 16 अक्टूबर को निफ्टी में तेजी का सिलसिला जारी रहा। औसत से ज्यादा ट्रेडिंग वॉल्यूम के सपोर्ट से यह 0.65 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,000 के काफी ऊपर पहुंच गया। इंडेक्स अपने शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज के ऊपर मजबूती दिखा रहा है और मोमेंटम इंडिकेटर्स में भी और सुधार देखने को मिला है। हालांकि, इस तेजी को बनाए रखने के लिए इसे अपने 50-दिन और 200-दिन के EMA (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) के ऊपर जाकर अपने ब्रॉडर ट्रेंड में मजबूती दिखानी होगी।आगे चलकर, 23,300–23,350 का ज़ोन (जो 50-दिन के EMA और 24 सितंबर को बने 'बेयरिश गैप'के ऊपरी स्तर से मेल खाता है। सबसे नजदीकी रेजिस्टेंस के रूप में काम कर सकता है। इसके बाद 23,500 पर बड़ा रेजिस्टेंस होगा। यह 24,774 से 22,180 तक की गिरावट का 50 प्रतिशत 'फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट'(Fibonacci retracement) स्तर है। बाजार जानकारों का कहना है कि नीचे की तरफ 22,900–23,000 की रेंज में पहला सपोर्ट है और इसके बाद 22,800 पर बड़ा सपोर्ट है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।

निफ्टी 50 (23,146) के लिए महत्वपूर्ण स्तर

पिवट पॉइंट्स के आधार पर रेजिस्टेंस: 23,160, 23,216 और 23,306

सब समाचार

+ और भी पढ़ें