Market outlook: बाजार आज लाल निशान में बंद हुआ है। सेंसेक्स 271 प्वाइंट गिरकर 79,810 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 74 प्वाइंट गिरकर 24,427 पर बंद हुआ है। बैंक निफ्टी 165 प्वाइंट गिरकर 53,656 पर बंद हुआ है। मिडकैप 320 प्वाइंट गिरकर 55,727 पर बंद हुआ है। सेक्टोरल इंडेक्सों की बात करें तो मेटल, आईटी, रियल्टी और ऑटो में 0.5-1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। जबकि कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स मीडिया और एफएमसीजी इंडेक्स में 0.4-1 फीसदी का बढ़त देखने को मिली है।
