Market trend : भारतीय इक्विटी इंडेक्स 17 दिसंबर को लगातार तीसरे सेशन में नेगेटिव नोट पर बंद हुए। निफ्टी आज 25,900 से नीचे बंद हुआ है। रुपये की कमज़ोरी, विदेशी पूंजी की निकासी और भारत-अमेरिका ट्रेड डील में देरी को लेकर बनी चिंताएं बाजार पर हावी रहीं। सेंसेक्स 120 अंक या 0.14 फीसदी की गिरावट के साथ 84,559.65 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 42 अंक या 0.16 फीसदी गिरकर 25,818.55 पर बंद हुआ। मिड और स्मॉल-कैप सेगमेंट में गिरावट ज़्यादा रही। BSE मिडकैप इंडेक्स 0.53 फीसदी नीचे बंद हुआ, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 0.85 फीसदी गिरा।
