Market outlook : गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए 11 मार्च को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Share market : बाजार में शुरुआत में दिग्गज शेयरों की अगुआई में तेजी देखने को मिली। हालांकि, यह अपनी बढ़त को बनाए रखने के लिए संघर्ष करता रहा और 22,620 के रेजिस्टेंस को पार करने में इसे कठिनाई का सामना करना पड़ा। कारोबारी सत्र के दूसरे हिस्से में मिड और स्मॉलकैप सेगमेंट में तेज गिरावट ने इंडेक्स को भारी नुकसान पहुंचाया

अपडेटेड Mar 10, 2025 पर 4:19 PM
Story continues below Advertisement
Market cues : बाजार में आज काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बंद होने के समय लाल निशान में चले गए। इसका खामियाजा ब्रॉडर मार्केट, खास तौर पर मिड और स्मॉल-कैप शेयरों को भुगतना पड़ा

Stock market : 10 मार्च को भारतीय बाजार गिरावट के साथ बंद हुए है। निफ्टी आज 22,500 से नीचे चला गया। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 217.41 अंक या 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ 74,115.17 पर और निफ्टी 92.20 अंक या 0.41 फीसदी की गिरावट के साथ 22,460.30 पर बंद हुआ। आज लगभग 1147 शेयरों में तेजी आई, 2776 शेयरों में गिरावट आई और 140 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी बैंक 281 प्वाइंट गिरकर 48,217 पर बंद हुआ। मिडकैप 751 प्वाइंट गिरकर 48,440 पर बंद हुआ। निफ्टी के 50 में से 39 शेयरों में गिरावट रही। सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। निफ्टी बैंक के 12 में से 11 शेयरों में गिरावट रही।

प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि बाजार में शुरुआत में दिग्गज शेयरों की अगुआई में तेजी देखने को मिली। हालांकि, यह अपनी बढ़त को बनाए रखने के लिए संघर्ष करता रहा और 22,620 के रेजिस्टेंस को पार करने में इसे कठिनाई का सामना करना पड़ा। कारोबारी सत्र के दूसरे हिस्से में मिड और स्मॉलकैप सेगमेंट में तेज गिरावट ने इंडेक्स को भारी नुकसान पहुंचाया,जिससे निफ्टी 92.20 अंकों की गिरावट के साथ 22,460.30 पर बंद हुआ।

एफएमसीजी सेक्टर को छोड़कर, बाकी सभी सेक्टर लाल निशान पर बंद हुए। इसमें भी रियल्टी और पीएसयू बैंक शेयर सबसे ज्यादा पिटे। ब्रॉडर मार्केट ने बेंचमार्क इंडेक्स से काफी कमजोर प्रदर्शन किया। मिड और स्मॉलकैप शेयरों में 1.50 फीसदी से अधिक की गिरावट आई।


आगे किसी ट्रेंड रिवर्सल के लिए, बुल्स को 22,620-22,730 के कड़े रेजिस्टेंस जोन को तोड़ना होगा। नीचे की ओर, 22,330 से नीचे बंद होने पर गिरावट बढ़ सकती है और निफ्टी 21,960 के पिछले स्विंग लो को फिर से छू सकता है।

Power Stocks: कमजोर बाजार में भी पावर शेयरों में अच्छी रौनक, अब आगे कैसी रह सकती है इनकी चाल?

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के विनोद नायर का कहना है कि खराब ग्लोबल संकेतों के कारण मार्केट सेंटीमेंट खराब हुआ है।अमेरिका में बेरोजगारी दर और टैरिफ में बढ़त के कारण अनिश्चितता बढ़ रही है, जिससे संकेत मिलता है कि निकट भविष्य में वोलैटिलिटी बनी रहेगी।

मेहता इक्विटीज के प्रशांत तापसे का कहना है कि बाजार में आज काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बंद होने के समय लाल निशान में चले गए। इसका खामियाजा ब्रॉडर मार्केट, खास तौर पर मिड और स्मॉल-कैप शेयरों को भुगतना पड़ा। रुपये में तेज गिरावट और विदेशी फंडों की निकासी कम होने के संकेत नहीं होने के कारण बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।