Power Stocks: कमजोर बाजार में भी पावर शेयरों में अच्छी रौनक, अब आगे कैसी रह सकती है इनकी चाल?

Power shares: पावर शेयरों की चाल पर नजर डालें तो इस महीने अब तक निफ्टी पावर इंडेक्स में 7.5 फीसदी की तेजी आई है। वहीं, स्टॉक्स की बात करें तो JSW एनर्जी में 9.5 फीसदी, टोरेंट पावर में 9 फीसदी, अदानी ग्रीन में 9 फीसदी, पावर ग्रिड में 8 फीसदी और NTPC में 6 फीसदी की तेजी आई है

अपडेटेड Mar 10, 2025 पर 3:12 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पावर ग्रिड पर ANTIQUE का नजरिया बुलिश है।इस स्टॉक पर उसकी 353 रुपए प्रति शेयर लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। ब्रोकरेज का कहना है कि FY26-27 में कंपनी के मुनाफे में 7-8 फीसदी की बढ़त हो सकती है

Power Stocks:  कमजोर बाजार में भी आज पावर शेयरों में अच्छी रौनक देखने को मिल रही है। इन शेयरों में तेजी के क्या हैं कारण और पावर सेक्टर में क्या चल रहा है इस नजर डालें तो पता चलता है कि पीक गर्मी में 270 GW के करीब बिजली की मांग संभव है। इसके चलते सरकार 17 GW इंपोर्टेड कोल प्लांट फिर शुरू कर सकती है। हाइड्रो पावर प्लांट की सप्लाई बढ़ाने पर सरकार का फोकस। एनालिस्टों के मुताबिक पीक गर्मी में मर्चेंट पावर रेट बढ़ेंगे। इन वजहों से ही आज पावर शेयरों में तेजी आई है।

पावर शेयरों की चाल

पावर शेयरों की चाल पर नजर डालें तो इस महीने अब तक निफ्टी पावर इंडेक्स में 7.5 फीसदी की तेजी आई है। वहीं, स्टॉक्स की बात करें तो JSW एनर्जी में 9.5 फीसदी, टोरेंट पावर में 9 फीसदी, अदानी ग्रीन में 9 फीसदी, पावर ग्रिड में 8 फीसदी और NTPC में 6 फीसदी की तेजी आई है।


पावर सेक्टर पर JM फाइनेंशियल

पावर सेक्टर पर JM फाइनेंशियल ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि बिजली की मांग बढ़ने से शेयरों को सपोर्ट मुमकिन अधिकतम/न्यूनतम तापमान औसत से ज्यादा रहना संभव है। वित्त वर्ष 2026 में पावर की मांग सालाना आधार पर 6.5 फीसदी तक बढ़ सकती है। पावर सेक्टर में JM फाइनेंशियल को टोरेंट पावर, JSW एनर्जी, TATA पावर और NTPC पसंद हैं। टोरेंट पावर पर उसने 1593 रुपए, JSW एनर्जी पर 659 रुपए, TATA पावर पर 456 रुपए और NTPC पर 359 रुपए का लक्ष्य दिया है।

अदानी पावर पर ICICI SEC

ICICI SEC अदाणी पावर बुलिश है। इस स्टॉक में उसकी 600 रुपए प्रति शेयर के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। ब्रोकरेज का कहना है कि वित्त वर्ष 2027 के नतीजों के मुताबिक P/E 12.2 संभव हैं। मर्चेंट पावर रेट बढ़ने से कंपनियों को फायदा हो सकता है।

IDBI बैंक के विनिवेश पर 3-4 महीने में आएगी अच्छी खबर, पोर्टफोलियो में सरकारी कंपनियां जरूर रखें: DIPAM सचिव

पावर ग्रिड पर ANTIQUE

पावर ग्रिड पर ANTIQUE का नजरिया बुलिश है।इस स्टॉक पर उसकी 353 रुपए प्रति शेयर लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। ब्रोकरेज का कहना है कि FY26-27 में कंपनी के मुनाफे में 7-8 फीसदी की बढ़त हो सकती है। शेयर का डिविडेंड यील्ड 3-4 फीसदी है। बड़े HVDC (HIGH VOLTAGE DIRECT CURRENT) ऑर्डर और स्मार्ट मीटर से ग्रोथ को सपोर्ट मिलेगा।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।