Market outlook : बढ़त लेकर बंद हुआ बाजार, जानिए 18 नवंबर को कैसी रहेगी इसकी चाल

Market today : आज सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए हैं। ऑटो,बैंक, रियल्टी,कैपिटल गुड्स,कंज्यूमर ड्यूरेबल्स,पीएसयू बैंक 0.5-1 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए हैं। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्सों में 0.6 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है

अपडेटेड Nov 17, 2025 पर 4:27 PM
Story continues below Advertisement
एसबीआई सिक्योरिटीज के तकनीकी एवं डेरिवेटिव अनुसंधान हेड सुदीप शाह का कहना है कि मौजूदा चार्ट स्ट्रक्चर को देखते हुए लगता है कि निफ्टी जल्द ही 26150 के स्तर को पार कर सकता है

Stock markets : 17 नवंबर को निफ्टी 26,000 के ऊपर जाता दिखा। आज भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स तेजी के साथ बंद हुए है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 388.17 अंक या 0.46 फीसदी बढ़कर 84,950.95 पर और निफ्टी 103.40 अंक या 0.40 फीसदी बढ़कर 26,013.45 पर बंद हुआ है। आज लगभग 1862 शेयरों में तेजी, 2068 शेयरों में गिरावट और 155 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। निफ्टी पर बजाज ऑटो, टाटा कंज्यूमर, आयशर मोटर्स, मैक्स हेल्थकेयर और मारुति सुजुकी टॉप गेनर रहे। जबकि टीएमपीवी,अदानी एंटरप्राइजेज,जियो फाइनेंशियल, इंटरग्लोब एविएशन और अल्ट्राटेक सीमेंट में गिरावट देखने को मिली है।

आज सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए हैं। ऑटो,बैंक, रियल्टी,कैपिटल गुड्स,कंज्यूमर ड्यूरेबल्स,पीएसयू बैंक 0.5-1 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए हैं। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्सों में 0.6 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।

18 नवंबर को कैसी रह सकती है बाजार की चाल


एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक डे का कहना है कि डेली टाइम फ्रेम पर कुछ दिनों के कंसोलीडेशन के बाद निफ्टी ऊपर की ओर रफ्तार पकड़ी। इसके अलावा, यह 21EMA से ऊपर बना हुआ है,जो एक अहम शॉर्ट टर्म मूविंग एवरेज है। डेली चार्ट पर RSI एक तेजी वाले क्रॉसओवर में है। इसके अलावा,एक हायर बॉटम का फॉर्मेशन एक बढ़ते बाजार का संकेत है। शॉर्ट टर्म में यह ट्रेंड मजबूत रहने की संभावना है। ऐसे में निफ्टी 26,200/26,350 की ओर बढ़ सकता है। निचले स्तर पर इसके लिए 25,800 पर सपोर्ट है।

एसबीआई सिक्योरिटीज के तकनीकी एवं डेरिवेटिव अनुसंधान हेड सुदीप शाह का कहना है कि मौजूदा चार्ट स्ट्रक्चर को देखते हुए लगता है कि निफ्टी जल्द ही 26150 के स्तर को पार कर सकता है। इसके बाद शॉर्ट में यह 26300 का स्तर भी छू सकता है। नीचे की ओर 25900-25880 के जोन में सपोर्ट है।

बैंक निफ्टी पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह इंडेक्स डेली चार्ट पर अपने कंसोलीडेशन रेंज से एक निर्णायक ब्रेकआउट देता दिखा है। ये बैंकिंग सेक्टर में नई मजबूती आने का संकेत है। यह तकनीकी स्ट्रक्चर इस बात का संकेत है कि इंडेक्स शॉर्ट टर्म में अपनी तेजी बनाए रख सकता है। वर्तमान चार्ट स्ट्रक्चर के आधार पर बैंक निफ्टी के शुरुआत में 59500 और उसके बाद 59900 के स्तर को छूने की संभावना है।

नीचे की ओर इसके लिए 58700-58600 के जोन में सपोर्ट है, जो किसी भी गिरावट के लिए एक मज़बूत कुशन का काम करेगा। यह ब्रेकआउट बाज़ार में देखने को मिल रहे तेज़ी के सेंटीमेंट के मुताबिक है। इस समय फाइनेंशियल शेयर बाजार को लीड कर रहे हैं।

 

Trading plan : 26150 के ऊपर जाने पर निफ्टी लगाएगा ऑल टाइम हाई, लॉन्ग रहें और गिरावट में पोजीशन जोड़ें

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।