Get App

Market outlook : Sensex-Nifty बढ़त के साथ हुए बंद, जानिए 2 जनवरी को कैसी रह सकती है इनकी चाल

Nifty trend : निफ्टी में मारुति सुजुकी, एमएंडएम, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी और आयशर मोटर्स टॉप गेनरों में शामिल रहे। जबकि गिरने वालों में डॉ रेड्डीज लैब्स, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज,अडानी पोर्ट्स,ओएनजीसी,टाटा स्टील शामिल रहे। रियल्टी और मेटल को छोड़कर दूसरे सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 01, 2025 पर 4:40 PM
Market outlook : Sensex-Nifty बढ़त के साथ हुए बंद, जानिए 2 जनवरी को कैसी रह सकती है इनकी चाल
Equity Market : निफ्टी अब कंसोलीडेशन के अपने दूसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुका है। वर्तमान इंडीकेटर बताते हैं कि यह ट्रेंड जारी रहने की उम्मीद है

Stock market : भारतीय इक्विटी इंडेक्स 1 जनवरी को मजबूत रुख के साथ बंद हुआ और निफ्टी 23,700 से ऊपर पहुंच गया। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 368.40 अंक या 0.47 फीसदी बढ़कर 78,507.41 पर और निफ्टी 98.10 अंक या 0.41 फीसदी बढ़कर 23,742.90 पर बंद हुआ। आज लगभग 2642 शेयरों में तेजी आई, 1177 शेयरों में गिरावट आई और 83 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 1 फीसदी बढ़ा।

निफ्टी में मारुति सुजुकी, एमएंडएम, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी और आयशर मोटर्स टॉप गेनरों में शामिल रहे। जबकि गिरने वालों में डॉ रेड्डीज लैब्स, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज,अडानी पोर्ट्स,ओएनजीसी,टाटा स्टील शामिल रहे। रियल्टी और मेटल को छोड़कर दूसरे सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। जिनमें ऑटो, बिजली और कैपिटल गुड्स इंडेक्स 1-1फीसदी ऊपर रहे।

प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि भारतीय इक्विटी बाजार ने नए साल की शुरुआत सुस्ती के साथ की है। आज शुरुआत में यह दबाव में कारोबार कर रहा था। लेकिन ऑटो सेक्टर और दूसरे चुनिंदा शेयरों ने बाजार को ऊपर उठाने में मदद की। इसके बाद तेजी बनाए रखते हुए निफ्टी 98.10 अंकों की बढ़त के साथ 23,742.90 पर बंद हुआ। RSI में पॉजिटिव डाइवर्जेंस ने अच्छी भूमिका निभाई। अब आगे और मजबूती हासिल करने के लिए निफ्टी को 23,850-23,900 के रजिस्टेमस को पार करने की जरूरत है। यहीं निफ्टी का 200-डे मूविंग एवरेज (डीएमए)भी स्थित है। नीचे की ओर निफ्टी के लिए 23,560 के स्तर पर सपोर्ट दिख रहा है।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के आनंद जेम्स का कहना है कि हालांकि अभी भी बाजार में तेजी नहीं आई है।लेकिन निकट भविष्य में निफ्टी के 23,710-23,580 के दायरे में कारोबार करने की उम्मीद है। उन्होंने आगे कहा कि अगर तेजी ने चौंकाया तो हमें 24,025 का स्तर भी देखने को मिल सकता है लेकिन इसकी संभावना कम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें