Stock market : भारतीय इक्विटी इंडेक्स ने दो दिन की गिरावट का सिलसिला तोड़ दिया और 28 जनवरी को निफ्टी 22,950 पर बंद हुआ। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 535.24 अंक या 0.71 फीसदी बढ़कर 75,901.41 पर और निफ्टी 128.1 अंक या 0.56 फीसदी बढ़कर 22,957.25 पर बंद हुआ। आज लगभग 1116 शेयरों में तेजी आई, 2429 शेयरों में गिरावट आई और 84 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 0.6 फीसदी की गिरावट आई। जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.7 फीसदी की गिरावट आई।
