Market outlook : लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार, जानिए 24 अप्रैल को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Market outlook : कमजोर ग्लोबल संकेतों के कारण बाजार में तेज गिरावट आई। घरेलू निवेशकों ने बैंकिंग, IT,ऑटो और रियल्टी शेयरों में अपना निवेश कम कर दिया। US और ईरान के बीच शांति वार्ता को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है,जिसके कारण कच्चे तेल की कीमतों में फिर से तेजी आई है

अपडेटेड Apr 23, 2026 पर 4:20 PM
Story continues below Advertisement
Market cues : निफ्टी के लिए ऊपर की तरफ 24,300–24,400 अब तत्काल रेजिस्टेंस बन गया है। इंडेक्स को फिर से मजबूती पाने के लिए इस दायरे को फिर से हासिल करना होगा

Stock Market : भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स 23 अप्रैल को लगातार दूसरे सेशन में गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी आज 24,200 के नीचे चला गया। आज गुरुवार के ट्रेडिंग सेशन के अंत में सेंसेक्स 852.49 अंक या 1.09 प्रतिशत गिरकर 77,664 पर और निफ्टी 205.05 अंक या 0.84 प्रतिशत गिरकर 24,173.05 पर बंद हुआ। मार्केट ब्रेथ भी कमजोर रही। लगभग 1688 शेयरों में बढ़त देखने को मिली। वहीं, 2409 शेयरों में गिरावट आई और 155 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

निफ्टी में सबसे ज़्यादा नुकसान उठाने वाले शेयरों में Trent, M&M, Shriram Finance, SBI Life Insurance और Tech Mahindra शामिल रहे। दूसरी ओर बढ़त बनाने वाले शेयरों में Dr Reddy's Labs, Cipla, Jio Financial, Adani Enterprises और Apollo Hospitals शामिल रहे।

सेक्टोरल फ्रंट पर कैपिटल गुड्स में 0.4% की बढ़त हुई,हेल्थकेयर इंडेक्स 1.6% चढ़ा,एनर्जी इंडेक्स में 0.25% की बढ़त हुई और मीडिया इंडेक्स में 0.9% की तेजी आई। दूसरी ओर ऑटो,कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और PSU बैंक में 2% की गिरावट आई। जबकि IT,रियल्टी,मेटल और प्राइवेट बैंक में 1% की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.4% की गिरावट आई। जबकि, स्मॉलकैप इंडेक्स 0.6% नीचे बंद हुआ।


आगे कैसी रह सकती है बाजार की चाल

इक्विरस वेल्थ के एमडी और बिजनेस हेड अंकुर पुंज का कहना है कि कमजोर ग्लोबल संकेतों के कारण बाजार में तेज गिरावट आई। घरेलू निवेशकों ने बैंकिंग, IT,ऑटो और रियल्टी शेयरों में अपना निवेश कम कर दिया। US और ईरान के बीच शांति वार्ता को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है,जिसके कारण कच्चे तेल की कीमतों में फिर से तेजी आई है। रुपये में भारी गिरावट के साथ इसके 94 रुपए प्रति डॉलर का स्तर पार करने और घरेलू इक्विटी से FII फंड के लगातार बाहर जाने के कारण निकट भविष्य में काफी खराब माहौल देखने को मिल सकता है।

थिनक्रेडब्लू सिक्योरिटीज (ThinCredBlu Securities) के फाउंडर गौरव उदानी का कहना है कि निफ्टी आज 24,200 के स्तर से नीचे बंद हुआ। यह बिकवाली के बढ़ते दबाव का संकेत है। इस अहम सपोर्ट के टूटने से शॉर्ट-टर्म सेंटिमेंट में बदलाव का पता चलता है। अगर बिकवाली जारी रहती है तो इंडेक्स में और गिरावट आ सकती है। तकनीकी रूप से निफ्टी के लिए अगला अहम सपोर्ट 23,900–24,000 के दायरे में है,जिस पर आने वाले सत्रों में नजर रखना जरूरी होगा। इस दायरे से नीचे जाने पर गिरावट और बढ़ सकती है।

ऊपर की तरफ 24,300–24,400 अब तत्काल रेजिस्टेंस बन गया है। इंडेक्स को फिर से मजबूती पाने के लिए इस दायरे को फिर से हासिल करना होगा। बाजार का माहौल अब सतर्कता भरा हो गया है और ट्रेडर्स को स्थिरता लौटने तक आक्रामक लॉन्ग पोजीशन लेने से बचना चाहिए। जब ​​तक अहम रेजिस्टेंस स्तर टूट नहीं जाते तब तक 'उछाल पर बिकवाली' का तरीका ज़्यादा सही हो सकता है।

Trading Strategy : इंडेक्स पर अभी भी कोई साफ ट्रेड नहीं, इंडिविजुअल थीम्स में अभी भी काफी पैसा

बैंक निफ्टी व्यू

एलकेपी सिक्योरिटीज में तकनीकी विश्लेषक वत्सल भुवा का कहा है कि बैंक निफ्टी कमजोरी के साथ बंद हुआ। डेली चार्ट पर इसने एक 'बेयरिश कैंडलस्टिक' बनाई और यह 38.2% फिबोनाची रिट्रेसमेंट स्तर (Fibonacci retracement level) और अपने 50 डे मूविंग एवरेज से नीचे बना रहा,जो लगातार बिकवाली के दबाव का संकेत है। ऑवर्ली टाइम फ्रेम पर,RSI एक'बेयरिश क्रॉसओवर'में फिसल गया है,जो शॉर्ट टर्म कमजोरी का संकेत है।

कुल मिलाकर स्थिति निगेटिव बनी हुई है,जो ट्रेडर्स के लिए सतर्क रुख अपनाने का संकेत दे रही है। बैंक निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 55,800 पर है,जो 17 अप्रैल के हालिया निचले स्तर (swing low) के आसपास है,जबकि पोजीशनल सपोर्ट 55,000 पर नजर आ रहा है। ऊपर की तरफ इसके लिए 56,500 के स्तर के करीब रेजिस्टेंस है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।