Stock markets : आज हफ्ते के दूसरे दिन भी बाजार में तेजी रही। सबसे ज्यादा तेजी रियल्टी, तेल-गैस, मेटल और पावर इंडेक्स में रही। ऑटो और कंज्यूमर गुड्स शेयरों में भी खरीदारी रही। वहीं, FMCG और फार्मा इंडेक्स में बिकवाली देखने को मिली। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 328 अंक चढ़कर 73,105 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 114 अंक चढ़कर 22,218 पर बंद हुआ है। बैंक निफ्टी 105 अंक चढ़कर 47,859 पर बंद हुआ है। जबखि मिडकैप 490 अकं चढ़कर 50,225 पर बंद हुआ है।
