Market outlook: हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए 26 दिसंबर को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Nifty trend : धीमी शुरुआत के बाद निफ्टी ऑटो और आईटी काउंटरों की लीडरशिप में ऊपर चढ़ा। लेकिन एक बार फिर, 23,850 का स्तर एक मजबूत रजिस्टेंस के रूप में काम करता दिखा। अंत में निफ्टी 25.80 अंकों के नुकसान के साथ 23,727.65 पर बंद हुआ

अपडेटेड Dec 24, 2024 पर 4:23 PM
Story continues below Advertisement
आज सेंसेक्स-निफ्टी सीमित दायरे में घूमते दिखे। निफ्टी 26 अंक नीचे और सेंसेक्स 67 अंक गिरकर बंद हुआ

Stock market : 24 दिसंबर को वोलेटाइल कारोबारी सत्र में भारतीय इक्विटी इंडेक्स मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 67.30 अंक या 0.09 फीसदी की गिरावट के साथ 78,472.87 पर और निफ्टी 25.80 अंक या 0.11 फीसदी की गिरावट के साथ 23,727.65 पर बंद हुआ। लगभग 1907 शेयरों में तेजी आई,1926 शेयरों में गिरावट आई और 94 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी पर पावर ग्रिड कॉर्प, जेएसडब्ल्यू स्टील, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, टाइटन कंपनी और एसबीआई टॉप लूजर रहे। जबकि टाटा मोटर्स, अडानी एंटरप्राइजेज, आयशर मोटर्स, बीपीसीएल और आईटीसी टॉप गेनर रहे।

सेक्टरों में ऑटो,एफएमसीजी, तेल एवं गैस में खरीदारी देखी गई, जबकि आईटी, मीडिया, मेटल, पीएसयू बैंक में बिकवाली देखी गई। बीएसई मिडकैप इंडेक्स सपाट बंद हुआ,जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 0.3 फीसदी ऊपर बंद हुआ।

प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि धीमी शुरुआत के बाद निफ्टी ऑटो और आईटी काउंटरों की लीडरशिप में ऊपर चढ़ा। लेकिन एक बार फिर, 23,850 का स्तर एक मजबूत रजिस्टेंस के रूप में काम करता दिखा। अंत में निफ्टी 25.80 अंकों के नुकसान के साथ 23,727.65 पर बंद हुआ। ऑटो और एफएमसीजी सेक्टर में सबसे ज्यादा तेजी रही। जबकि मेटल और पीएसयू बैंकों में सबसे अधिक करेक्शन हुआ।


यह असमानता व्यापक बाजारों में देखने को मिली जहां मिडकैप्स ने फ्रंटलाइन इंडेक्सों के साथ कदम से कदम मिलाकर काम किया। हालांकि स्मॉलकैप्स ने थोड़ा बेहतर प्रदर्शन किया और दिन का अंत हरे निशान में किया। निफ्टी 23,650-23,850 की रेंज में घूम रहा है। बाजार की दिशा साफ होने के लिए इस रेंज को किसी भी तरफ टूटने की जरूरत है।

बाजार में रिटेल निवेशकों का रहेगा बोलबाला, ड्रोन, स्पेस और हेल्थ से जुड़े सेक्टर में ग्रोथ की बड़ी संभावना -वल्लभ भंशाली

कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान का कहना है कि आज सेंसेक्स-निफ्टी सीमित दायरे में घूमते दिखे। निफ्टी 26 अंक नीचे और सेंसेक्स 67 अंक गिरकर बंद हुआ। चुनिंदा ऑटो शेयरों में निचले स्तरों पर खरीदारी देखने को मिली। जबकि मेटलऔर पीएसयू बैंक इंडेक्सों में ऊपरी स्तरों पर इंट्राडे मुनाफावसूली देखने को मिली।

तकनीकी रूप से देखें तो शुरुआत के बाद बाजार में पूरे दिन सीमित दायरे में घूमता रहा। इसने डेली चार्ट पर एक छोटी इनसाइड बॉडी कैंडल भी बनाई। श्रीकांत का मानना ​​है कि मौजूदा बाजार की बनावट के इसकी दिशा साफ नहीं है। बाजार इस दायरे से ऊपर या नीचे जाने पर ही इसकी दिशा साफ होगी।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।