बेंचमार्क इंडेक्सेस (Benchmark indices) 21 दिसंबर को गहरे लाल रंग में बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स (Sensex) 635.05 अंक या 1.03% की गिरावट के साथ 61067.24 पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी (Nifty) 179.70 अंक या 0.98% की गिरावट के साथ 18205.60 पर बंद हुआ। कोरोना के डर से आज बाजार घबराया हुआ नजर आया। सेंसेक्स, निफ्टी 1% गिरावट के साथ बंद हुए। आज सेंसेक्स, निफ्टी 1 महीने के निचले स्तर पर बंद हुए। वहीं सेक्टोरल इंडेक्स पर नजर डालें तो मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स में बिकवाली देखने को मिली। जबकि फार्मा और IT शेयर आज मजबूती के साथ कारोबार करते हुए नजर आये। आज किन स्टॉक्स में सबसे ज्यादा एक्शन रहा। डालते हैं उस पर एक नजर-
Lupin | CMP: Rs 750.95 | ल्यूपिन डायग्नोस्टिक्स ने इंदौर में रिजनल रिफरेंस लैबोरेटरी की शुरुआत की। मध्य भारत में अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए कंपनी ने ये शुरुआत की इसके बाद आज स्टॉक में 3 प्रतिशत से अधिक की छलांग देखने को मिली।
GAIL India | CMP: Rs 94.90 | आज शेयर का भाव 3 प्रतिशत गिर गया। मित्सुई ओएसके लाइन्स और गेल (इंडिया) ने एक नया एलएनजी कैरियर बनाने और मौजूदा एलएनजी कैरियर के संयुक्त स्वामित्व के लिए एक टाइम चार्टर समझौता किया।
Shyam Metalics | CMP: Rs 299.05 | फर्म द्वारा स्टेनलेस स्टील ऑर वायर रॉड एंड बार मिल बिजनेस में प्रवेश करने के लिए मित्तल कॉर्प का अधिग्रहण करने के बाद स्टॉक में 2 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई।
Glenmark Pharma | CMP: Rs 442 | कंपनी द्वारा भारत में Pioglitazone and Metformin के साथ पहला ट्रिपल फिक्स्ड-डोज कॉम्बिनेशन Teneligliptin लॉन्च करने के बाद स्टॉक में 8 प्रतिशत का उछाल आया।
VIP Clothing | CMP: Rs 48.85 | आज इस शेयर में 5 प्रतिशत की गिरावट आई। कंपनी ने हाल ही में अपनी उंबरगांव फैक्ट्री बेचकर 10.41 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
City Union Bank | CMP: Rs 179.15 | आरबीआई ने वित्तीय वर्ष 2022 में 259 करोड़ रुपये की अतिरिक्त ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (जीएनपीए) में डाइवर्जेंस पाया है। ये खबर आने के बाद स्टॉक 5 प्रतिशत से अधिक नीचे गिर गया।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)