Get App

बाजार की रैली पूरी तरह घरेलू और मैक्रो, बैंक निफ्टी के अलावा बाकी सभी इंडेक्स मजबूत- अनुज सिंघल

अगर ट्रेलिंग SL लगे तो एक बार के लिए मुनाफा बुक करें। ताजा एंट्री के लिए 24,850-24,950 सबसे अच्छा एंट्री जोन है। इस जोन में अगर मिले तो तुरंत दोबारा एंट्री करें। Stock specific रणनीति अब भी वही रहेगी। कंजम्पशन शेयरों में हर गिरावट पर खरीदारी करें। बैंक निफ्टी के अलावा बाकी सभी इंडेक्स मजबूत हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 22, 2025 पर 8:31 AM
बाजार की रैली पूरी तरह घरेलू और मैक्रो, बैंक निफ्टी के अलावा बाकी सभी इंडेक्स मजबूत- अनुज सिंघल

अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज

12 अगस्त के बंद भाव से कल की क्लोजिंग तक 600 अंकों की रैली आई। और ये रैली पूरी तरह साफ रही है, 1 दिन भी निफ्टी नीचे नहीं गया। दिक्कत ये है कि इंट्राडे में काफी volatility हो जाती है। पिछले 4 दिनों से एक ही स्ट्रैटेजी: पिछले दिन के निचले स्तर को SL बनाएं। आज भी वही रणनीति होगी: अगर 25,050 जोरदार तरीके से टूटे तो पोजीशन से निकलें। चढ़ते बाजार में आपका सबसे बड़ा ट्रेलिंग SL हथियार है। सिर्फ ट्रेलिंग SL को एडजस्ट करें: ना रोज ब्रोकरेज देना पड़ेगा, ना ही STT। अगर आज SL लग भी गया तो कोई दिक्कत नहीं है, एक स्विंग खत्म होगी। लेकिन पोजीशनल तौर पर अब भी नजर 25,500-25,600 पर ही है।

बाजार: आज के संकेत

इस हफ्ते निफ्टी की तेजी RIL की लीडरशिप में हुई है। इस हफ्ते RIL पर कई ब्रोकरेजेज ने पॉजिटिव रिपोर्ट की है। RIL पर आज एक और बड़ा ब्रोकरेज नोट आया। CLSA ने RIL को आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और 1650 का लक्ष्य दिया। जियो IPO को लेकर धीरे-धीरे ब्रोकरेज में सुगबुगाहट बढ़ी। निफ्टी की तेजी को शायद RIL का सहारा मिलता रहेगा। वैसे भी AGM से पहले RIL में रैली आती है

इसके अलावा आज बाजार में ज्यादा संकेत नहीं हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें