Stock market : पिछला एक महीना बाजार के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। इस एक महीने में बाजार ने 6 फीसदी का गोता लगाया। इसके बाद बाजार ने ना सिर्फ शानदार रिकवरी दिखाई बल्कि पूरा बाजार नए शिखर पर भी पहुंच गया। कौन रहे इस तेजी के हीरो-जीरो शेयर और कैसा रहा बाजार का प्रदर्शन ये बताते हुए CNBCTV18 के होर्माज फताकिया (Hormaz Fatakia) ने कहा कि 4 जून के बाद का बाजार का सफर शानदार रहा है। 4 जून के निचले स्तरों से अब तक बाजार में शानदार रिकवरी आई है।
