Get App

अगले 1 साल तक बाजार से मिलने वाले रिटर्न सुस्त रह सकते हैं, हॉस्पिटल शेयर लग रहे अच्छे - समीर अरोड़ा

समीर अरोड़ा का मानना है कि अगले 1 साल तक बाजार से मिलने वाले रिटर्न सुस्त रह सकते हैं। अब बाजार के तेजी पकड़ने के लिए IT और फाइनेंशियल सेक्टर में तेजी होनी जरूरी है। इस समय मार्केट कई पैमाने पर ठीक-ठाक स्थिति में है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 16, 2025 पर 2:51 PM
अगले 1 साल तक बाजार से मिलने वाले रिटर्न सुस्त रह सकते हैं, हॉस्पिटल शेयर लग रहे अच्छे - समीर अरोड़ा
समीर अरोड़ा को हॉस्पिटल स्पेस ज्यादा पसंद है। उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका से बेहतर प्रदर्शन वर्ल्ड इंडेक्स का रहा है

आपके पोर्टफोलियो में समृद्धि के रंग भरने के लिए मार्केट के जाने माने एक्सपर्ट Helios Capital के फाउंडर समीर अरोड़ा ने सीएनबीसी-आवाज़ के साथ एक खास बातचीत की। यहां हम आपके लिए इस बातचीत का संपादित अंश दे रहे हैं।समीर जी के पास इन्वेस्टिंग का करीब 3 दशकों का अनुभव है। मौजूदा बाजार में उनकी क्या रणनीति है, इस बात करते हुए समीर अरोड़ा ने कहा कि एक साल बाजार से सामान्य रिटर्न की उम्मीद करना ही सही होगा।

अगले 1 साल तक बाजार से मिलने वाले रिटर्न सुस्त रह सकते हैं

समीर अरोड़ा का मानना है कि अगले 1 साल तक बाजार से मिलने वाले रिटर्न सुस्त रह सकते हैं। अब बाजार के तेजी पकड़ने के लिए IT और फाइनेंशियल सेक्टर में तेजी होनी जरूरी है। इस समय मार्केट कई पैमाने पर ठीक-ठाक स्थिति में है।

उन्होंने आगे कहा कि आज कल होटल स्टॉक्स चल नहीं रहे हैं। हालांकि उनके पास कई सारे होटल स्टॉक्स हैं। भारत के लिए सबसे ज्यादा संभावनाओं वाले सेक्टरों में होटल और टूरिज्म सेक्टर भी शमिल है। अब लोगों का पैसे टूर और टूरिज्म में ज्यादा जाते हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से होटल, टूर और टूरिज्म शेयरों ने ज्यादा कुछ नहीं किया है। लेकिन आगे के लिए ये बहुत अच्छी थीम है। भारत में इस नए सेक्टर पर फोकस की जरूरत है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें