अनुज सिंघल ने कहा कि 2025 का पहला पूरा हफ्ता आज से शुरू हुआ। इसी हफ्ते से नतीजों का मौसम भी शुरू होगा। TCS के नतीजे 9 जनवरी को आएंगे, इसी से नींव रखी जाएगी। आज का सबसे बड़ा संकेत- HDFC बैंक Q3 अपडेट पर रिएक्शन देखने को मिलेगा। काफी दूसरे बैंक, FMCG कंपनियों ने भी अपडेट जारी किए। कुल मिलाकर, Q3 अपडेट उतने बुरे नहीं जितना बाजार चिंता कर रहा था। डाबर, मैरिको के Q3 अपडेट ज्यादा खराब नहीं है। HDFC बैंक की लोन ग्रोथ खराब लेकिन डिपॉजिट ग्रोथ शानदार रहा। कुछ PSU बैंकों ने अच्छे ग्रोथ आंकड़े जारी किए।
अनुज सिंघल ने कहा कि जबतक निफ्टी 23,850 के ऊपर बंद हो रहा है, ट्रेंड न्यूट्रल है। जबतक निफ्टी 23,850 के नीचे बंद हो रहा है, ट्रेंड निगेटिव है और अगर निफ्टी 24,250-24,300 के ऊपर बंद हुआ, ट्रेंड पॉजिटिव हो जाएगा।
बाकी अपडेट से क्या हैं सिगनल
अनुज सिंघल ने कहा कि डाबर के अपडेट अभी कमजोर हैं लेकिन सुधार के संकेत दिए है। मौरिको के अपडेट पहले के मुकाबले बेहतर हैं। ग्रामीण इकोनॉमी में सुधार के पहले संकेत मिले। बजाज फाइनेंस, बजाज हाउसिंग फाइनेंस के अपडेट काफी मजबूत है। PSU बैंक जैसे BOB, IDBI, BOI और UCO के अच्छे अपडेट दिए है। इंडसइंड बैंक के अपडेट कमजोर लेकिन भाव में पूरी तरह शामिल किए। कुल मिलाकर Q3 नतीजों के मौसम की शुरुआत उतनी बुरी नहीं दिख रही जितना डर था। इकोनॉमी में सुधार के पहले संकेत दिख रहे हैं।
तो फिर क्या होगा बाजार पर नजरिया?
अनुज सिंघल ने कहा कि बहुत कुछ यहां से FIIs के मूड पर निर्भर करेगा। शुक्रवार को FIIs ने वापस कैश और F&O में बिकवाली की। अगर FIIs की बिकवाली थोड़ी कम हुई तो रैली हो सकती है। लेकिन अगर FIIs की कैश बिकवाली बढ़ी तो दिक्कत बढ़ेगी। फिलहाल बिजार एक मुश्किल दौर से गुजर रहा है। हो सकता है बाजार कुछ दिन काफी volatility दिखाए। बाजार के लिए अब बड़ा ट्रिगर बजट हो सकता है। कुछ समय के लिए चुनिंदा शेयरों पर नजरिया ही बेहतर रणनीति होगी।
अनुज सिंघल ने कहा कि पहला सपोर्ट 23,950-24,000 (10 और 20 DEMA) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 23,800-23,850 (हाल के निचले स्तर) पर है। पहला रजिस्टेंस 24,150-24,200 (शुक्रवार का हाई) पर है। बड़ा रजिस्टेंस 24,250-24,300 (50 DEMA, ऑप्शन जोन) पर है। सख्त SL के साथ दोनों तरफ ट्रेड लें।
वहीं बैंक निफ्टी का पहला सपोर्ट 50,650-50,750 (200 DMA) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 50,400-50,500 (ऑप्शन जोन) पर है। पहला रजिस्टेंस 51,300-51,400 (ऑप्शन जोन) पर है। बड़ा रजिस्टेंस 51,400-51,600 (10 और 20 DEMA) पर है। देखना होगा HDFC बैंक कैसा रिएक्ट करना है, उसके बाद ट्रेड करें।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।