Market This week: भारतीय बाजारों ने पिछले चार सप्ताह की सारी बढ़त गंवा दी और 2 सालों से भी ज्यादा की बड़ी वीकली गिरावट लेकर बंद हुआ। अमेरिकी फेड द्वारा भविष्य में ब्याज दरों में कटौती की गति के बारे में सतर्क रुख अपनाने के बाद वैश्विक स्तर पर बिकवाली देखने को मिली। साथ ही एफआईआई की भारी बिकवाली के चलते बेंचमार्क इंडेक्स बीते हफ्ते भी लाल निशान में बंद हुआ। 20 दिसंबर को खत्म हुए हफ्ते में सेंसेक्स 4,091.53 अंक यानी 4.98 फीसदी की गिरावट के साथ 78,041.59 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 1,180.8 अंक यानी 4.76 फीसदी की गिरावट के साथ 23,587.50 के स्तर पर बंद हुआ।
बीते हफ्ते बीएसई लॉर्जकैप इंडेक्स 5 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ। Adani Green Energy, LTIMindtree, Siemens, Jio Financial Services, Hindustan Aeronautics, Power Finance Corporation, ABB India में 10 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली।
20 दिसंबर को खत्म हुए हफ्ते में बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट लेकर बंद हुआ। Piramal Enterprises, Torrent Power, Delhivery, L&T Technology Services, Phoenix Mills, Federal Bank, Bank Of India, NMDC, UPL, ACC, Cummins India, AU Small Finance Bank, Escorts Kubota में 8-12 फीसदी की गिरावट रही जबकि दूसरी तरफ General Insurance Corporation of India, Oberoi Realty, New India Assurance Company, Go Digit General Insurance, Godrej Industries, Star Health & Allied Insurance Company में 4-16 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।
बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 3 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ। Sanghi Industries, TARC, Sandur Manganese and Iron Ores, Jai Corp, Angel One, Deepak Fertilisers And Petrochemicals Corporation, MM Forgings, RPSG Ventures, Abans Holdings, Dalmia Bharat Sugar and Industries, NIIT, Lincoln Pharmaceuticals, Texmaco Infrastructure & Holdings, Bajel Projects में 12-20 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।
वहीं दूसरी तरफ Fairchem Organics, Tanfac Industries, Vakrangee, Five-Star Business Finance, Tamil Nadu Newsprint and Papers, Avalon Technologies, KFin Technologies, Zen Technologies, Chaman Lal Setia Exports, 63 Moons Technologies and Cosmo First में 14-48 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।
बीते हफ्ते सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। बीएसई पावर और मेटल इंडेक्स 7 फीसदी टूटकर बंद हुए। वहीं बीएसई का कैपिटल गुड्स इंडेक्स 6 फीसदी , टेलीकॉम इंडेक्स 5.7 फीसदी की गिरावट रही।
मार्केट वैल्यू के लिहाज से देखें तो Tata Consultancy Services के मार्केट कैप में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली । उसके बाद Reliance Industries, HDFC Bank, Bharti Airtel का नंबर रहा। वहीं दूसरी तरफ Sun Pharmaceutical Industries, IndusInd Bank, ITC के मार्केट कैप में बढ़त देखने को मिली।
बीते हफ्ते एफआईआई ने भारतीय बाजारों से 15,828.11 करोड़ रुपये की बिकवाली की जबकि डीआईआई ने 11,873.92 करोड़ रुपये की खरीदारी की।
20 दिसंबर को खत्म हुए हफ्ते में भारतीय रुपये ने 85.10 के नए रिकॉर्ड निचले स्तर को छूआ। 20 दिसंबर को डॉलर के मुकाबले रुपया 23 पैसे गिरकर 85.02 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि 13 दिसंबर को डॉलर के मुकाबले रुपया 84.79 के स्तर पर बंद हुआ था।